News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक और स्कॉर्पियो की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, एक गंभीर
छत्तीसगढ़

कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक और स्कॉर्पियो की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, एक गंभीर

Last updated: August 25, 2026 5:05 pm
Arjun Mukherjee
Published: August 25, 2026
Share
SHARE

कोरबा। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ग्राम खोरडी मोड़ के पास हुआ, जहां मोटरसाइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Contents
गेवरा जाते समय हुआ हादसाहादसे में दो की मौत, एक गंभीरपुलिस ने शुरू की जांचघायल के उपचार में मदद का भरोसा

गेवरा जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, ग्राम सराइसिंगार निवासी फूल सिंह पिता दौलत सिंह, नरसिंह सिंह पिता फूल सिंह और यशवंत सिंह पिता स्वर्गीय कमल सिंह मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BJ 5644 से सराइसिंगार से गेवरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खोरडी मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में दो की मौत, एक गंभीर

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार फूल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल नरसिंह सिंह ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में यशवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें डायल-112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का मर्ग पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

घायल के उपचार में मदद का भरोसा

हादसे की जानकारी मिलने के बाद जनपद सदस्य फुलचंद कश्यप भी मौके पर पहुंचे और घायल के उपचार में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इधर, दो लोगों की मौत की खबर से ग्राम सराइसिंगार में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने हादसे पर दुख जताया और घायल युवक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

You Might Also Like


छत्तीसगढ़ में मानसून की पहली बारिश: दंतेवाड़ा से शुरुआत, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी


अज्ञात पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज, दबंगई की जांच शुरू


CG Breaking: बिलासपुर में पति-पत्नी की मौत, सुबह बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मकान मालिक पहुंचा


फ्लोरामैक्स धोखाधड़ी मामला: 40 हजार महिलाओं के साथ हुई अरबों की ठगी, आयोग ने दिखाया सख्त रुख


CG NEWS : छत्तीसगढ़ में शिक्षा और सेना का संगम’ बनने जा रहा बड़ा सैनिक स्कूल, केंद्र से मंजूरी की प्रक्रिया शुरू

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

कोटा-बूंदी में बाढ़ से तबाही, Mi-17 हेलिकॉप्टर से राहत कार्य; जयपुर-यूपी में भी जनजीवन प्रभावित

Arjun Mukherjee
August 24, 2025
सड़क हादसे के 12 घंटे बाद ही पकड़ाया आरोपी चालक, नहीं था ड्राइविंग लाइसेंस
कोरबा में असलहा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 5 आरोपी गिरफ़्तार, 3 कट्टे और कारतूस जब्त
सरेंडर से पहले मिली राहत: सुप्रीम कोर्ट ने रोकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया
जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले मुख्यमंत्री- हर खेत तक पहुंचे पानी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?