News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG NEWS: आधी रात दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार पुलिया से भिड़ी; 3 दोस्तों की मौत
छत्तीसगढ़

CG NEWS: आधी रात दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार पुलिया से भिड़ी; 3 दोस्तों की मौत

Last updated: October 5, 2026 12:38 pm
Arjun Mukherjee
Published: October 5, 2026
Share
SHARE

CG NEWS : राजनांदगांव, 5 अक्टूबर 2026  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में जन्मदिन की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब दोस्तों के साथ ढाबे में खाना खाने निकले पांच युवकों की कार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। सोमनी थाना क्षेत्र के टेडेसरा बस्ती के पास नेशनल हाईवे पर देर रात करीब डेढ़ बजे कार अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

Contents
जन्मदिन के बाद दोस्तों के साथ निकले थेखाना खाने के लिए दूसरे ढाबे की ओर जा रहे थेदो छोटी बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

इस दर्दनाक हादसे में ठेकेदार समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।

जन्मदिन के बाद दोस्तों के साथ निकले थे

पुलिस के मुताबिक, दुर्ग निवासी अभिषेक सिंह ठाकुर (30) इलेक्ट्रिकल और सिविल गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर के तौर पर काम करता था। 3 अक्टूबर को उसका जन्मदिन था। अभिषेक ने दिन में परिवार के साथ जन्मदिन मनाया था। इसके बाद देर रात वह दोस्तों के साथ ढाबे में खाना खाने के लिए कार से राजनांदगांव की ओर रवाना हुआ।

5,300 किमी के रूट पर दौड़ रही 107 बसें, ग्रामीण परिवहन योजना का तेजी से विस्तार

कार में कुल पांच लोग सवार थे। सभी भिलाई से राजनांदगांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टेडेसरा बस्ती के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई।

हादसे में अभिषेक सिंह ठाकुर (30) और तोषण तिवारी (29) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रशांत दास (27) को मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

हादसे में घायल सूरज पांडे और चिंटू का अस्पताल में इलाज जारी है।

खाना खाने के लिए दूसरे ढाबे की ओर जा रहे थे

परिजनों के अनुसार, पांचों दोस्त पहले एक ढाबे पर पहुंचे थे, लेकिन वहां खाना नहीं मिला। इसके बाद वे दूसरे ढाबे की ओर जाने लगे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अभिषेक की कार आगे निकल गई। बाद में कार को वापस मोड़कर लौटते समय सोमनी नाले के सामने यह भीषण हादसा हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही सोमनी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिवारों में मातम छा गया।

दो छोटी बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

हादसे में जान गंवाने वाले अभिषेक सिंह ठाकुर की दो छोटी बेटियां हैं। जिस पिता ने कुछ घंटे पहले ही अपने परिवार के साथ जन्मदिन की खुशियां मनाई थीं, उसकी सड़क हादसे में मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

एक तरफ घर में जन्मदिन की खुशियां थीं, तो दूसरी तरफ कुछ ही घंटों बाद परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

फिलहाल सोमनी पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कार अनियंत्रित होने के पीछे तेज रफ्तार के अलावा कोई अन्य वजह तो नहीं थी।

You Might Also Like


रील का क्रेज पड़ा भारी! चलती ट्रेन के सामने किया स्टंट, बाल-बाल बचा युवक


भूपेश बघेल ने रायपुर सेंट्रल जेल में की कवासी लखमा से मुलाकात, केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना


छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर पर महिला कॉन्स्टेबल से बलात्कार का आरोप: 3 बार गर्भपात कराए, पीड़िता ने किया खुलासा


भाजपा कार्यशाला में अरुण सिंह का संदेश, कहा- ‘राष्ट्र प्रथम’ मंत्र से ही संभव है भारत का विकास


Road Accident : जगदलपुर सड़क हादसा तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर इंजीनियर की दर्दनाक मौत

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
CGPSC Notification 2025
छत्तीसगढ़

CGPSC Notification 2025 : CGPSC 2025 नोटिफिकेशन आज जारी, डिप्टी कलेक्टर और DSP पदों में बड़ी बढ़ोतरी

Arjun Mukherjee
November 26, 2025
आईटी की बड़ी कार्रवाई: काउंटी ग्रुप के दिल्ली समेत 30 ठिकानों पर छापा
Vitamin B12 की कमी होगी छूमंतर, बस दही मिलाएं ये खास चीजें और पाएं सेहत का डबल डोज
‘हमसे खिलवाड़ न करें’ JD Vance ‘ पाकिस्तान रवाना, ईरान को सख्त चेतावनी
CG BREAKING : मारुति पावर प्लांट में भीषण धमाका, आग की लपटों में घिरा 300 MW का यूनिट’ करोड़ों के नुकसान की आशंका
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?