कोरबा। भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (भा.को.ख.म.सं.) कुसमुंडा द्वारा सोमवार को आदर्श नगर, इंदिरा स्टेडियम परिसर में विजयोत्सव एवं आम सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वर्ष 2025 की सदस्यता सत्यापन में बीएमएस श्रम संगठन के पूरे एसईसीएल में प्रथम स्थान प्राप्त करने की खुशी में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें संगठन के शाखा अध्यक्ष, सचिव, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए। उपस्थित साथियों के लिए संगठन की ओर से भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गई थी।
सभा को संबोधित करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह सफलता सभी कार्यकर्ताओं और सदस्यों की मेहनत और एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
भोजन का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रखा गया था। कार्यक्रम में शामिल सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से उत्सव का आनंद लिया और संगठन की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

