News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कोरबा में भाजपा नेता अक्षय गर्ग की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी
छत्तीसगढ़

कोरबा में भाजपा नेता अक्षय गर्ग की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Last updated: December 23, 2025 11:38 am
Arjun Mukherjee
Published: December 23, 2025
Share
SHARE

कोरबा, 23 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। कारखाना मोहल्ला निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनपद सदस्य एवं ठेकेदार अक्षय गर्ग पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच अक्षय गर्ग ग्राम केशलपुर में अपनी PMGSY सड़क निर्माण की साइट पर मौजूद थे। इसी दौरान एक काले रंग की कार में सवार होकर आए करीब तीन अज्ञात लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में अक्षय गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस वारदात के बाद कटघोरा सहित पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है। परिजन, शुभचिंतक और बड़ी संख्या में कटघोरावासी अस्पताल के बाहर एकत्रित हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के भी कटघोरा और घटनास्थल के लिए रवाना होने की जानकारी मिल रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

You Might Also Like


कबाड़ कारोबार के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, प्रशासन से कार्रवाई की अपील


एसईसीएल मुख्यालय में प्रोक्योरमेंट पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का सफल आयोजन


सतर्कता और पारदर्शिता के लिए एसईसीएल की तकनीकी पहलों की केंद्रीय सतर्कता आयोग ने सराहना की


शिक्षक ने तोड़ी मर्यादा, गुरु-शिष्य परंपरा को किया शर्मसार


सीएम साय ने की ‘सुहाग’ फिल्म की सराहना, कहा– छत्तीसगढ़ी सिनेमा हमारी अस्मिता का परिचायक

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

सरपंच की गुंडागर्दी ने ली अस्पताल कर्मी की जान’ पोस्टमार्टम में देरी पर बुजुर्ग को दीवार से पटका; मौत के बाद मर्चुरी में जड़ा ताला, भारी तनाव

Arjun Mukherjee
April 6, 2026
Bilaspur incident : बिलासपुर में सनसनी पत्नी की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी
Wild boar hunting: धमाके से कांप उठा इलाका: जंगली सूअर का शिकार, बारूद के इस्तेमाल का खुलासा
एसईसीएल गेवरा परियोजना में रातभर हंगामा, कर्मचारियों पर हमला, कई घायल
नवरात्रि 2025: 25 लाख घरों को मिलेगा मुफ्त एलपीजी कनेक्शन, पीएम मोदी ने किया ऐलान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?