News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कोरबा में मातम: साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले तीन दोस्त एक साथ दुनिया छोड़ गए
छत्तीसगढ़

कोरबा में मातम: साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले तीन दोस्त एक साथ दुनिया छोड़ गए

Last updated: May 31, 2026 1:34 pm
Arjun Mukherjee
Published: May 31, 2026
Share
SHARE

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम तेज आंधी-तूफान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े तीन युवकों की पेड़ की भारी डाल गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Contents
मौके पर हुई तीनों की मौतगांव में पसरा मातमपुलिस जांच में जुटीमौसम विभाग की चेतावनी

जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के चोरका दांड गांव में शनिवार को सुबह से ही मौसम खराब था। शाम करीब 5 बजे तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान गांव के तीन युवक शिवराम टेकाम (14 वर्ष), कमलेश बड़ा (18 वर्ष) और दिनेश तिर्की (17 वर्ष) कहीं से लौट रहे थे।

बारिश और तेज हवाओं से बचने के लिए तीनों एक बड़े पेड़ के नीचे रुक गए। इसी बीच तेज आंधी के कारण पेड़ की एक विशाल डाल टूटकर सीधे उनके ऊपर गिर गई।

मौके पर हुई तीनों की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डाल इतनी भारी थी कि तीनों युवक उसके नीचे दब गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने तत्काल डाल हटाकर युवकों को निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

गांव में पसरा मातम

एक साथ तीन युवकों की मौत की खबर से पूरे चोरका दांड गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक तीनों आपस में गहरे मित्र बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है।

पुलिस जांच में जुटी

पाली थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है तथा परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

मौसम विभाग की चेतावनी

प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रशासन ने खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है।

यह हादसा एक बार फिर खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता को उजागर करता है।

You Might Also Like


High Court’ का बड़ा फैसला, जब्त मवेशियों की सुपुर्दगी पर रोक’ गौशालाओं में देखभाल के दिए निर्देश


कुसमुंडा क्षेत्र के आवासीय कालोनियों में जल आपूर्ति ठप


Breaking News: कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पर हमला


वित्त मंत्री OP चौधरी का बड़ा बयान: ‘जहां कांग्रेस की सरकार, वहां वित्तीय संकट गहराया’


Chhattisgarh Court Security : मुंशी की बाइक पर हाथ साफ , सूरजपुर कोर्ट में काम के दौरान पार्किंग से गायब हुआ वाहन

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

जम्मू-कश्मीर में वंदे मातरम अनिवार्य, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने जताया विरोध

Arjun Mukherjee
November 6, 2025
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ माहे-श्रेणी का पहला स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धक पोत, तटीय सुरक्षा को नई मजबूती
CG Breaking News : 4 महिला माओवादियों समेत 6 मारे गए, वन्यजीवों के हमले में 2 जवान जख्मी
राशन वितरण में बड़ा बदलाव, छत्तीसगढ़ में एक साथ मिलेंगे 3 महीने के अनाज
Major Changes In law And order : राज्य के सभी जिलों में लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री विजय शर्मा का ऐलान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?