News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > सुबह की सैर बनी आखिरी सफर: तेज रफ्तार वाहन ने तीन लोगों को कुचला, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़

सुबह की सैर बनी आखिरी सफर: तेज रफ्तार वाहन ने तीन लोगों को कुचला, गांव में पसरा मातम

Last updated: June 28, 2026 11:59 am
Arjun Mukherjee
Published: June 28, 2026
Share
SHARE

Bharatmala Highway Accident जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोंगरी के पास भारतमाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन तीनों को कुचलने के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह तीनों लोग रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान भारतमाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

मृतकों की पहचान केदार निर्मलकर, दिलहरन वैष्णव तथा ग्राम कोरबी निवासी एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है।

सूचना मिलने पर बलौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

ग्रामीणों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि भारतमाला सड़क का निर्माण अभी पूरी तरह पूरा नहीं हुआ है, लेकिन इस मार्ग पर तेज रफ्तार से वाहनों का आवागमन लगातार जारी है। इसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर गति नियंत्रण के लिए प्रभावी व्यवस्था, चेतावनी संकेतक और अन्य सुरक्षा उपाय तत्काल लागू करने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही फरार वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like


CCTV में कैद हुई चोरी की वारदातें, पुलिस ने शुरू की जांच


Dharamlal Kaushik : पूर्व विस अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट, हाई अलर्ट के बीच वारदात


आबकारी आरक्षक परीक्षा: 2 मिनट की देरी, प्रवेश से वंचित रहे कई अभ्यर्थी


CG NEWS : विधवा महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, परिजनों ने की जमकर पिटाई, पार्टी से निष्कासित


Collector’S Action : धान खरीदी में लापरवाही बरतने वाले दो पटवारी सस्पेंड

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

बालोद में भीषण सड़क हादसा: ड्यूटी पर लौट रहे सीआरपीएफ जवानों की बस पलटी, कई घायल

Arjun Mukherjee
September 20, 2025
जेल में जबरन घुसे शोएब ढेबर पर एफआईआर, 3 महीने मुलाकात बैन
Babu Khemani Case : रिश्तेदार भी शामिल , सट्टे की रकम खपाने में मदद करने वाला संदीप खेमानी भी पुलिस की गिरफ्त में
रामगढ़ हादसा: 7 साल की बच्ची 200 फीट गहरी खाई में गिरी, रेस्क्यू टीम ने बचाई जान
Chhattisgarh Board of Secondary Education का बड़ा एक्शन’ परीक्षा से पहले 1400 छात्रों को ‘ईयर बैक’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?