News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

Last updated: October 17, 2026 7:00 pm
Arjun Mukherjee
Published: October 17, 2026
Share
SHARE

कोरबा, 17 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर आज सीएसईबी स्थित शासकीय आवास में वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यक कर(आबकारी), श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन द्वारा कोरबा विधानसभा क्षेत्र की 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया। अतिथियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर उनके योगदान की सराहना की।
कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि 17 सितंबर से प्रारंभ हुए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कोरबा में जनसेवा और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान आशीर्वाद का दीया में पांच लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान, आंगन मिलन, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता, रक्तदान तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए शिविर आयोजित किए गए। अभियान के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान उनके समर्पण और सेवा भावना के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के प्रारंभिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। परिवार अपने छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजते हैं, जहां उन्हें पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और अच्छे संस्कार मिलते हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ गर्भवती महिलाओं एवं माताओं की देखभाल में भी इनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि जिले में अधोसंरचना विकास को गति देने के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास मद (डीएमएफ) के माध्यम से सड़क, पुल-पुलिया सहित विभिन्न निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों की जर्जर स्थिति में सुधार के लिए भी आवश्यक कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क डामरीकरण कार्य के लिए 18 अक्टूबर को भूमिपूजन प्रस्तावित है, जिससे आवागमन को और सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में जनभागीदारी और समाज के प्रत्येक वर्ग का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के नेतृत्व में कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 1,100 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। क्षेत्र में सड़क, अधोसंरचना और आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास सहित विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
श्री गोपाल मोदी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक स्वच्छता, रक्तदान, आंगन मिलन सहित अनेक जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए गए। समाज और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर योगदान देने वाले लोगों का सम्मान करना सराहनीय पहल है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं पूरे वर्ष मेहनत और समर्पण के साथ बच्चों, माताओं तथा परिवारों तक शासकीय सेवाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने स्वदेशी अपनाने और वोकल फॉर लोकल को प्रोत्साहित करने के आह्वान का भी उल्लेख किया।
श्री नरेंद्र देवांगन ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शासन की योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, गर्भवती महिलाओं की देखभाल तथा कुपोषण की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में योगदान देती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व तथा मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के प्रयासों से जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने सम्मानित सभी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में श्रीमती प्रीति स्वर्णकार, श्री प्रफुल्ल तिवारी, श्री लक्ष्मण श्रीवास, श्रीमती रुक्मणी नायर, श्री योगेश जैन एवं श्री मुकुंद कंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व अतिथि उपस्थित रहे।

You Might Also Like


बीमार मासूम को 4 घंटे बाद मिला ऑक्सीजन, अस्पताल की लापरवाही से मची खलबली


Illegal Rice Smuggling : अधिकारियों की मिलीभगत पर उठे सवाल ,जांच की मांग तेज, प्रशासन पर दबाव


साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, बीएड सहायक शिक्षकों का होगा समायोजन


Chhattisgarh Guideline Rates : छत्तीसगढ़ में गाइडलाइन दरों पर बड़ा फैसला: नगर पंचायत, पालिका और नगर निगम में पुराने प्रावधान फिर लागू, बहुमंजिला फ्लैट–दुकानों को बड़ी राहत


CG NEWS : नौकरी के नाम पर ठगी का बड़ा मामला, 15 लोगों से लाखों रुपये लेने का आरोप

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Commercial Cylinder Rule
देश

Gas Crisis Deepens : ₹900 का सिलेंडर ₹1800 में, एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

Arjun Mukherjee
March 12, 2026
Road Accident : अनियंत्रित होकर खाई में समाई पिकअप, सगाई से आ रहे 4 लोगों ने दम तोड़ा
राजस्थान के दौसा में भीषण हादसा: पिकअप कंटेनर में घुसी, 11 की मौत; 10 से ज्यादा घायल, सभी यूपी के, खाटूश्याम से लौट रहे थे
CG NEWS : घाट में मचा हड़कंप, ट्रक और डीजे पिकअप की टक्कर में 5 मौतों की सूचना
बजट अनुदान मांग पर बहस तेज, नेता प्रतिपक्ष महंत बोले – सरकार की गलतियों को उजागर करना हमारी जिम्मेदारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?