News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया से पूछताछ के बाद ईडी की बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया से पूछताछ के बाद ईडी की बड़ी कार्रवाई

Last updated: January 2, 2026 11:47 am
Arjun Mukherjee
Published: January 2, 2026
Share
SHARE

Liquor Scam Case : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव रह चुकीं सौम्या चौरसिया की 14 दिन की न्यायिक रिमांड आज समाप्त हो रही है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उन्हें आज संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सौम्या चौरसिया को 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पहले तीन दिन की रिमांड पर लिया गया, जिसके पश्चात उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।

इस मामले में ईडी की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। सौम्या चौरसिया से पूछताछ और बयान दर्ज किए जाने के बाद ईडी ने ईओडब्ल्यू के मामले में पहले से जेल में बंद पूर्व आबकारी आयुक्त एवं निलंबित आईएएस अधिकारी निरंजन दास को भी गिरफ्तार किया है। निरंजन दास को कल अदालत में पेश किया जाएगा।

ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े इस प्रकरण में मंगलवार को अपनी फाइनल चार्जशीट भी पेश कर दी है। चार्जशीट में करीब 2880 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का खुलासा किया गया है। अब इस मामले में न्यायिक प्रक्रिया के तहत ट्रायल की तैयारी की जा रही है, हालांकि ट्रायल की तारीख अभी तय नहीं की गई है।

क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला

छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही है। इस मामले में ईडी ने एसीबी में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें 3200 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का आरोप लगाया गया है। ईडी की जांच में सामने आया है कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में एक कथित सिंडिकेट के माध्यम से इस घोटाले को अंजाम दिया गया।

ईडी के अनुसार, इस सिंडिकेट में तत्कालीन आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर की प्रमुख भूमिका बताई गई है। जांच एजेंसी का दावा है कि इस नेटवर्क के जरिए अवैध शराब कारोबार और कमीशन के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध धन अर्जित किया गया।

इस प्रकरण में राजनेताओं, आबकारी विभाग के अधिकारियों और कारोबारियों सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज है। मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया फिलहाल जारी है, जिस पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है।


राइस मिल में आग का तांडव: लाखों का धान और बारदाना जलकर राख


“हमले के बाद भी नहीं डरे रेत माफिया, बकली में कार्रवाई के दौरान 2 चैन माउंटेन जब्त”


एसईसीएल अंतर क्षेत्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच आज शाम 5:00 बजे


Vidhan Sabha Session : शीतकालीन सत्र की तपिश रद्द हुईं छुट्टियां, प्रशासन हुआ अलर्ट


CG NEWS : कोरबा में रसोई में लगी आग से मचा हड़कंप, गैस सिलेंडर फटने से घर का सारा सामान जलकर राख

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

CGPSC Scam : सीजीपीएससी घोटाले की दो महिला आरोपी जमानत पर, कोर्ट ने माना आवेदन उचित

Arjun Mukherjee
November 21, 2025
एसपी का औचक निरीक्षण: कोतवाली थाने में मचा हड़कंप
बिलासपुर में खुले में मवेशी छोड़ने पर लगेगी सख्त रोक, उल्लंघन पर होगी जेल और जुर्माना
विदेश मंत्रियों की वार्ता में निवेश और तकनीकी सहयोग पर भी हुई चर्चा
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम ने की सौजन्य भेंट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?