News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG NEWS : संगठन में बगावत, सरेंडर की तैयारी कर रहे साथी को माओवादियों ने उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़

CG NEWS : संगठन में बगावत, सरेंडर की तैयारी कर रहे साथी को माओवादियों ने उतारा मौत के घाट

Last updated: February 26, 2026 9:34 am
Arjun Mukherjee
Published: February 26, 2026
Share
SHARE

CG NEWS : सुकमा/ओडिशा। ओडिशा में एक बड़े माओवादी कमांडर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 22 लाख रुपये के इनामी माओवादी कमांडर अन्वेष उर्फ रेनू की कथित तौर पर उसके ही संगठन के वांछित नेता ने हत्या कर दी, क्योंकि वह पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने की तैयारी कर रहा था।

Contents
  • आत्मसमर्पण से पहले ‘संगठन का संदेह’
  • जांच तेज, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

पुलिस के मुताबिक, कंधमाल जिला के डारिंगबाड़ी थाना क्षेत्र स्थित पाकरी आरक्षित वन इलाके से अन्वेष का क्षत-विक्षत शव कब्र से बरामद किया गया। शव को बुधवार को खुदाई कर बाहर निकाला गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

कंधमाल के पुलिस अधीक्षक हरीश बीसी ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि राज्य के वांछित नक्सली नेता सुक्रू और उसके साथियों ने अन्वेष की हत्या उस समय कर दी, जब वह कुछ अन्य माओवादियों के साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण की योजना बना रहा था।

पुलिस के अनुसार, अन्वेष मूल रूप से सुकमा जिला (छत्तीसगढ़) का निवासी था और केकेबीएन (कालाहांडी-कंधमाल-बौध-नयागढ़) डिवीजन का डिवीजनल कमेटी सदस्य (डीवीसीएम) और सैन्य प्लाटून कमांडर था। उस पर 22 लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की सूची में शामिल था।

आत्मसमर्पण से पहले ‘संगठन का संदेह’

पुलिस सूत्रों का कहना है कि संगठन को अन्वेष के आत्मसमर्पण की जानकारी मिल गई थी, जिसके बाद उस पर “विश्वासघात” का आरोप लगाकर हत्या कर दी गई। माओवादी संगठनों में आत्मसमर्पण की कोशिश करने वाले सदस्यों को कठोर सजा देने के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।

जांच तेज, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। हत्या में शामिल अन्य माओवादियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।


मुर्गा-भात या जहरीली शराब? कोरबा में 3 मौतों से मचा हड़कंप


Chinese Manja Ban Raipur : गोलबाजार में नगर निगम का औचक निरीक्षण, जप्त हुआ जानलेवा नायलॉन मांझा


Accident On The Bridge: हाइवा और बस में जोरदार टक्कर, पुल से गिरकर चालक की मौत


रेलवे के नए युग में कदम: छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशनों का पीएम मोदी ने किया लोकार्पण


रुद्री गांव में पीलिया का कहर जारी, दूषित पानी से फैल रही बीमारी, ग्रामीणों में दहशत

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Orchestra Dance Video Goes Viral : मंच से BJP नेता को फ्लाइंग किस देने का दावा, राजनीति गरमाई

Arjun Mukherjee
January 19, 2026
CG NEWS : टपरिया बॉर्डर पर हिंसा के बाद छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा सील, ट्रकों की लगी लंबी लाइन
IIT भिलाई में छात्र की मौत से बवाल: हेल्थ सेंटर की लापरवाही पर छात्रों का फूटा गुस्सा
Tragic Road Accident : दर्दनाक हादसा: टाटीबंध में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, नगर निगम कर्मचारियों समेत कई घायल
Surajpur Bus Fire : ड्राइवर की सतर्कता ने बचाई 40 जिंदगियां, बस में लगी भीषण आग
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?