News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कोरबा में बंद पड़े एसएलआरएम सेंटर में भीषण आग, एसईसीएल कॉलोनी में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

कोरबा में बंद पड़े एसएलआरएम सेंटर में भीषण आग, एसईसीएल कॉलोनी में मचा हड़कंप

Last updated: November 11, 2026 6:25 pm
Arjun Mukherjee
Published: November 11, 2026
Share
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित एसएलआरएम (ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन) सेंटर में मंगलवार रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास की एसईसीएल कर्मचारियों की आवासीय कॉलोनी में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसईसीएल की दमकल टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया।

लंबे समय से बंद सेंटर में जमा था कचरे का ढेर

जानकारी के अनुसार, एसएलआरएम सेंटर का निर्माण कचरा संग्रहण और पुनर्चक्रण के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन यह लंबे समय से बंद पड़ा है। रखरखाव नहीं होने के कारण सेंटर के अंदर और बाहर सूखा कचरा, प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट बड़ी मात्रा में जमा था। मंगलवार रात इसी कचरे में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

पूर्व पार्षद की सूचना पर पहुंची दमकल टीम

घटना की जानकारी स्थानीय निवासियों ने पूर्व पार्षद शाहिद कुजूर को दी। उन्होंने तत्काल एसईसीएल के अधिकारियों और दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

बिजली लाइन से चिंगारी निकलने की आशंका

पूर्व पार्षद शाहिद कुजूर के मुताबिक, सेंटर लंबे समय से बंद है और वहां कचरे का अंबार लगा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि पास से गुजर रही बिजली लाइन से निकली चिंगारी के कारण आग लगी होगी। हालांकि, आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

बगल में ही है SECL कर्मचारियों की कॉलोनी

एसएलआरएम सेंटर के ठीक बगल में एसईसीएल कर्मचारियों की आवासीय कॉलोनी स्थित है। ऐसे में आग की लपटें मकानों तक पहुंचने की आशंका से लोग दहशत में आ गए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दमकल टीम समय पर नहीं पहुंचती तो आग बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकती थी। दमकल कर्मियों की तत्परता से कॉलोनी पर मंडरा रहा खतरा टल गया।

सेंटर की बदहाली पर उठे सवाल

लंबे समय से बंद पड़े एसएलआरएम सेंटर में कचरे का ढेर जमा होने से रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सेंटर की नियमित सफाई और उचित प्रबंधन की जरूरत बताई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

You Might Also Like


छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र दूसरे दिन भी रहेगा हंगामेदार, कई अहम मुद्दों पर गरमाएगा सदन


अश्लील डांस विवाद में बड़ी कार्रवाई’ मैनपुर SDM तुलसी दास मरकाम पद से हटाए गए


Raid on Gambling Den: बिलासपुर में जुआरियों पर छापा, भाजपा-कांग्रेस नेताओं के नाम भी सामने


हीरापुर में ड्रग्स माफिया के दो गुटों की दिनदहाड़े खूनी भिड़ंत, तलवार-चाकू चलने से दहशत


CG NEWS : AI से बदलेगा छत्तीसगढ़ का प्रशासनिक सिस्टम, 500 करोड़ के मिशन की तैयारी

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

Narendra Modi का बड़ा बयान’ देश में नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG उत्पादन 40% बढ़ा; मुख्यमंत्रियों संग अहम बैठक

Arjun Mukherjee
March 27, 2026
Bilaspur High Court: आदेश के 9 महीने बाद भी नहीं हुआ पालन, आबकारी कमिश्नर को नोटिस
CGPSC Mains Result: 265 पदों के लिए 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के योग्य, हाईकोर्ट ने खारिज की चुनौती
High Court’ का बड़ा फैसला’ तूफान में पेड़ से गिरकर मौत पर सरकार देगी राहत राशि, प्राकृतिक आपदा की श्रेणी में शामिल
छत्तीसगढ़ में नशा तस्करी पर करारा वार, 37 किलो गांजा बरामद ,आरोपी गिरफ्तार…
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?