News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > उरला इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा हादसा: फैक्ट्री ब्लास्ट में 3 मजदूरों की मौत, कई सवाल खड़े
छत्तीसगढ़

उरला इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा हादसा: फैक्ट्री ब्लास्ट में 3 मजदूरों की मौत, कई सवाल खड़े

Last updated: July 8, 2026 12:02 pm
Arjun Mukherjee
Published: July 8, 2026
Share
SHARE

Raipur factory blast रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित बेंद्री की 3डी इनोवेशन फैक्ट्री में मंगलवार शाम हुए भीषण विस्फोट में तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि मृतकों के शरीर के अंग करीब 200 मीटर दूर तक बिखर गए। घटना के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

मृतकों में अरुण पांडे (17), लाल सिंह (निवासी डिंडौरी, मध्य प्रदेश) और कमल सिंह (25) शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के समय अरुण पांडे ऑक्सीजन सिलेंडर बदल रहा था। विस्फोट में लाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कमल सिंह ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और श्रम विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान जिस यूनिट में विस्फोट हुआ था, वहां चारों ओर मानव अंग बिखरे मिले। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद फैक्ट्री में कार्यरत मजदूरों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें बिना किसी तकनीकी प्रशिक्षण के भट्ठी और अन्य जोखिम भरे कार्यों में लगाया जाता था। साथ ही, पर्याप्त सुरक्षा उपकरण (सेफ्टी इक्विपमेंट) भी उपलब्ध नहीं कराए जाते थे, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता था।

फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही, सुरक्षा मानकों के पालन और विस्फोट के वास्तविक कारणों की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like


नवा रायपुर में डीएड अभ्यर्थियों का उग्र आंदोलन, ठंड में बिगड़ी सेहत, कई अस्पताल में भर्ती


नए जनप्रतिनिधियों ने ली शपथ, उपमुख्यमंत्री साव ने जनता और सरकार के संयुक्त प्रयासों पर दिया जोर


AICC District President : नई टीम के साथ 2025 की तैयारी में जुटी कांग्रेस


कोरबा: पिता की हरकत से डॉक्टर हैरान, वीडियो में दिखा हाथ पकड़ते डॉक्टर का रिएक्शन


CG News : आकाशीय बिजली गिरने से सरगुजा में तीन की मौत, एक बच्ची गंभीर रूप से घायल

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

CG CRIME : रायगढ़ में सनसनी’ मां और 10 महीने की मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या

Arjun Mukherjee
July 19, 2026
SP सिद्धार्थ तिवारी का निरीक्षण दौरा: लंबित मामलों के शीघ्र समाधान का आदेश
Raipur Bhilai ISIS Case : छत्तीसगढ़ ATS ने किया बड़ा खुलासा, 2 नाबालिग ISIS नेटवर्क में फंसे
रेत माफिया का खौफनाक दुस्साहस’ कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला
CG NEWS : रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया JE: एसीबी ने 15 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?