News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG NEWS: रायपुर में पारा 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना चलेगी लू
छत्तीसगढ़

CG NEWS: रायपुर में पारा 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना चलेगी लू

Last updated: April 22, 2025 11:03 am
Arjun Mukherjee
Published: April 22, 2025
Share
SHARE

रायपुर. छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. दिन और रात घरों में कूलर-एसी चल रहे हैं. आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग ने तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना जताई है. अगले 48 घंटों में 1-2 डिग्री की वृद्धि हो सकती है. मौसम विभाग ने इस मौसम के बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिकाओं का प्रभाव होना बताया है.

Contents
अगले 5 दिनों में और बढ़ेगी गर्मीरायपुर में आज का मौसम

सड़क किनारे खून से सना शव मिला, अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी

पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर लू चली. सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. वहीं एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से पूर्वी बांग्लादेश तक फैली हुई है, जो हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और गंगा के मैदान वाले पश्चिम बंगाल से होकर गुजरती है. यह द्रोणिका समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके अलावा एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका उत्तर छत्तीसगढ़ से मन्नार के खड़ी तक तेलंगाना रायल सीमा और तमिलनाडु होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है.

प्रदेश में आज मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. प्रदेश में उत्तर पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के कारण मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है. इसके कारण उत्तर छत्तीसगढ़ और उससे लगे जिलों में ग्रीष्म लहर चलने और मध्य छत्तीसगढ़ में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है.

अगले 5 दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. अगले 4 दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर लू चलने की संभावना है तथा 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर लू चलने की संभावना है.

रायपुर में आज का मौसम

रायपुर शहर में आज आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान लगभग 44°C और न्यूनतम तापमान करीब 28°C रहने की उम्मीद है.

You Might Also Like


Valentine Day Security 2026 : वैलेंटाइन-डे पर 33 पेट्रोलिंग टीमें, शराबियों और हुड़दंगियों की खैर नहीं


health minister accident: कार को जोरदार टक्कर, मंत्री जायसवाल सुरक्षित


Indian Premier League का डबल धमाका’ विराट कोहली, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर की टीमों में महाजंग, रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ


कांग्रेस का तंज– “ED अब चुनावी हथियार, BJP की कठपुतली बन चुकी है”


Murder over cooking: छोटी कहासुनी ने ली जान, खाना बनाने को लेकर बहू ने की हत्या

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट ने CG-PSC भर्ती पर जताई कड़ी नाराजगी, राज्य सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Arjun Mukherjee
October 15, 2025
Uterus Operation : 24 सितंबर को हुआ था बच्चेदानी का ऑपरेशन ,इलाज के दौरान मौत
कलेक्टर एवं एसपी ने जिले में कानून व्यवस्था की ली समीक्षा बैठक
CG NEWS : कोरबा में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Bilaspur High Court : योग्य पाए जाने के बावजूद पदोन्नति न मिलने पर शिक्षकों ने हाईकोर्ट में दी दस्तक
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?