News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > KORBA : प्रेम-प्रसंग बना मौत की वजह: होटल में रुककर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़

KORBA : प्रेम-प्रसंग बना मौत की वजह: होटल में रुककर दिया वारदात को अंजाम

Last updated: December 6, 2025 7:09 pm
Arjun Mukherjee
Published: December 6, 2025
Share
SHARE

कोरबा। सीतामणी क्षेत्र स्थित चंदेला होटल में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश कुमार मानिकपुरी (25 वर्ष), निवासी मरकाडीह थाना नैला, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार कर लिया है। मामला शुक्रवार 5 दिसंबर 2025 को सामने आया जब होटल के कमरे नंबर 207 में महिला का शव मिला था।

Contents
  • कैसे खुला राज
  • मृतका के चाचा ने दर्ज कराई FIR
  • पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
  • न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

कैसे खुला राज

जानकारी के अनुसार, मृतिका 4 दिसंबर 2025 को आरोपी राकेश मानिकपुरी के साथ होटल में आई थी और दोनों ने कमरा नंबर 207 बुक किया था। अगले दिन कमरे के सुबह 11 बजे तक न खुलने पर होटल स्टाफ को शक हुआ। खिड़की से किसी के पैर दिखाई देने पर कमरे को खोला गया, जहां महिला मृत अवस्था में पड़ी मिली।

पुलिस ने तत्काल फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके का परीक्षण कराया। परिजनों को बुलवाकर पंचनामा कार्रवाई की गई और शव को पोस्टमॉर्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।

मृतका के चाचा ने दर्ज कराई FIR

मृतका के चाचा शिवा दास ने थाना कोतवाली में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें राकेश मानिकपुरी पर हत्या का आरोप लगाया गया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103 बीएनएस के तहत हत्या का प्रकरण क्रमांक 875/2025 दर्ज किया।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

आरोपी राकेश मानिकपुरी को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर तथा नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि मृतिका उस पर शादी का दबाव डाल रही थी, जिस पर नाराज होकर उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

हत्या के बाद फरार हुए आरोपी को पकड़कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Bihar Assembly Elections 2025 : नामांकन रैलियों के बीच नेताओं की छत्तीसगढ़ से पटना तक सघन उपस्थिति


Chhattisgarh Court Bomb Threat : बम जांच अलर्ट छत्तीसगढ़ में 3 जिला अदालतों को धमकी भरा ई-मेल


खरोरा किशोरी हत्याकांड: रिश्तेदार पर गहराया शक, CCTV में साथ जाते और अकेले लौटते दिखा आरोपी


कोरबा में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश, पटवारी 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाया


शिवाजी नगर चोरी कांड का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

एसआईआर विवाद के बीच ममता बनर्जी का तीखा हमला, भाजपा पर लोकतंत्र कुचलने का आरोप

Arjun Mukherjee
December 23, 2025
New Order of Yogi Government : यूपी के हर स्कूल में अब गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’
Abujhmad Encounter : अबूझमाड़ ऑपरेशन हथियारों के साथ 7 नक्सलियों के शव बरामद
आतंकियों के कब्जे से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद
भारतीय बैडमिंटन का स्वर्णिम अध्याय समाप्त’ साइना नेहवाल ने कहा—अब शरीर साथ नहीं देता
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?