कुसमुंडा. साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हरीश दुहन ने पदभार संभालने के बाद मेगा प्रोजेक्ट्स गेवरा, दीपका और कुसमुंडा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खनन गतिविधियों का निरीक्षण कर आगामी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए विशेष रणनीति तैयार करने पर जोर दिया।
कुसमुंडा में खदान का निरीक्षण
शनिवार को सीएमडी हरीश दुहन ने सबसे पहले कुसमुंडा मेगा प्रोजेक्ट का दौरा किया। खदान के विभिन्न पैचों में जाकर उन्होंने कोयला उत्खनन, मिट्टी निकासी (ओबीआर) और डिस्पैच प्रक्रिया का गहन मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने ठेका कर्मियों के लिए संचालित कैंटीन का भी निरीक्षण किया और सुविधाओं का जायजा लिया।
Contents
- कुसमुंडा. साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हरीश दुहन ने पदभार संभालने के बाद मेगा प्रोजेक्ट्स गेवरा, दीपका और कुसमुंडा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खनन गतिविधियों का निरीक्षण कर आगामी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए विशेष रणनीति तैयार करने पर जोर दिया।
- कुसमुंडा में खदान का निरीक्षण
- दीपका खदान में रणनीति पर जोर
दीपका खदान में रणनीति पर जोर
कुसमुंडा के बाद सीएमडी दुहन ने दीपका मेगा प्रोजेक्ट का दौरा किया। यहां माइन प्लान के माध्यम से खदान संचालन के विभिन्न पहलुओं को समझा और कोयला उत्पादन, झोबीआर और डिस्पैच की विस्तृत समीक्षा की। खदान के विस्तार योजनाओं पर भी अधिकारियों से चर्चा की और आगामी वित्तीय वर्ष में उत्पादन लक्ष्य को लेकर विशेष निर्देश दिएv

