News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Korba News: दंतैल हाथी को ट्रैक्टर से खदेड़ना पड़ा महंगा, वन विभाग ने 3 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
छत्तीसगढ़

Korba News: दंतैल हाथी को ट्रैक्टर से खदेड़ना पड़ा महंगा, वन विभाग ने 3 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Last updated: November 26, 2026 2:23 pm
Arjun Mukherjee
Published: November 26, 2026
Share
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दंतैल हाथी को ट्रैक्टर से खदेड़ने और परेशान करने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। हाथियों को परेशान करने के मामले में वन विभाग की इसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

जिल्गा जंगल में ट्रैक्टर लेकर हाथी को भगाने पहुंचे थे ग्रामीण

मामला कुदमुरा वन परिक्षेत्र के ग्राम जिल्गा का है। जानकारी के अनुसार, कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर जंगल में हाथियों को भगाने पहुंचे थे। इसी दौरान एक दंतैल हाथी ने ट्रैक्टर पर हमला कर दिया। हमले में ट्रैक्टर के इंजन का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर में सवार युवकों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हुआ।

जांच के दौरान वन विभाग की टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध

घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को वन विभाग की टीम जांच के लिए गांव पहुंची थी। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए वन अमले को घेर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वनमंडलाधिकारी प्रेमलता यादव ने जांच के लिए विशेष टीम गठित की।

इस टीम में उप वनमंडलाधिकारी मणिकांत वर्मा, रेंजर दीपा भगत और पसरखेत रेंजर देवदत्त खांडे को शामिल किया गया। जांच के बाद वन विभाग ने मामले में तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

वन विभाग की अपील: हाथियों का पीछा न करें

वन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरतें और उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखें। हाथियों को भगाने के लिए ट्रैक्टर या अन्य वाहनों से उनका पीछा न करें और न ही उन्हें परेशान करने की कोशिश करें।

विभाग ने चेतावनी दी है कि इस तरह की गतिविधियां जानलेवा साबित हो सकती हैं। इससे ग्रामीणों की जान को खतरा रहता है, वहीं हाथी भी आक्रामक होकर हमला कर सकते हैं। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर वन विभाग को जानकारी दें और खुद जोखिम उठाने से बचें।

You Might Also Like


Murder Case : इंसानियत शर्मसार , हत्या के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को दी जानकारी, कहा- “बेहोश है अस्पताल ले जाओ”


कोरबा में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, 2 बाइक समेत जेवर और नगदी ले गए चोर


CG BREAKING : कोयला और सीमेंट से भरे ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत


पूर्व डिप्टी सीएम के बंगले में सेंध, चोर ले गए पीतल की मूर्ति


Kanker Road Accident : जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मचा हड़कंप, स्थानीय लोग पहुंचे मदद को

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सान्निध्य में छत्तीसगढ़ विधानसभा का रजत जयंती समारोह, LIVE देखें

Arjun Mukherjee
March 24, 2025
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंडी हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में होगा बदलाव
CG NEWS : बकाया बिल चुकाने वालों को मिलेगा डिस्काउंट, सरकार की नई पहल
रायपुर-बिलासपुर संभाग में मौसम का कहर: गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की चेतावनी
सरपंच की गुंडागर्दी ने ली अस्पताल कर्मी की जान’ पोस्टमार्टम में देरी पर बुजुर्ग को दीवार से पटका; मौत के बाद मर्चुरी में जड़ा ताला, भारी तनाव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?