News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Korba News: 43 दिन बाद नहर में मिला लापता आरक्षक का शव, कपड़े और बेल्ट से हुई पहचान; मड़वारानी कैंप से था गायब
छत्तीसगढ़

Korba News: 43 दिन बाद नहर में मिला लापता आरक्षक का शव, कपड़े और बेल्ट से हुई पहचान; मड़वारानी कैंप से था गायब

Last updated: November 19, 2026 2:52 pm
Arjun Mukherjee
Published: November 19, 2026
Share
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मड़वारानी स्थित बटालियन कैंप से लापता आरक्षक कन्ना गटपल्ली का शव 43 दिन बाद जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में नहर से बरामद होने की पुष्टि हुई है। परिजनों ने कपड़े और बेल्ट के आधार पर उसकी पहचान की है। आरक्षक 5 अक्टूबर से लापता था। इस मामले में अब पुलिस ने जांच तेज कर दी है। वहीं, आरक्षक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

Contents
9 अक्टूबर को नहर में मिला था अज्ञात शवकपड़े और बेल्ट से हुई आरक्षक की पहचानकैंप के CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिसहादसा या कुछ और? मौत की वजह अब भी अनसुलझी

9 अक्टूबर को नहर में मिला था अज्ञात शव

जानकारी के मुताबिक, आरक्षक कन्ना गटपल्ली बीजापुर जिले के उसूर गांव का निवासी था। वह 5 अक्टूबर को कोरबा के मड़वारानी स्थित बटालियन कैंप से लापता हो गया था। काफी समय तक घर नहीं पहुंचने और मोबाइल फोन बंद मिलने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी।

इसी बीच 9 अक्टूबर को जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में नहर से एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

कपड़े और बेल्ट से हुई आरक्षक की पहचान

17 नवंबर को आरक्षक के परिजन उरगा पुलिस की मदद से बम्हनीडीह थाना पहुंचे। वहां शव से संबंधित कपड़े, बेल्ट और अन्य सामान दिखाए गए। इन वस्तुओं के आधार पर परिजनों ने शव की पहचान आरक्षक कन्ना गटपल्ली के रूप में की।

पहचान सामने आने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 43 दिनों से लापता आरक्षक का शव मिलने की खबर से परिजनों में शोक का माहौल है।

कैंप के CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के मुताबिक, मड़वारानी बटालियन कैंप के सामने से नहर गुजरती है, जिसका पानी दूसरे जिले की ओर जाता है। इसी आधार पर आरक्षक की तलाश और घटनाक्रम की जांच की जा रही थी।

पुलिस अब बटालियन कैंप के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही आरक्षक के साथियों और संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह कैंप से कब और किन परिस्थितियों में निकला था।

हादसा या कुछ और? मौत की वजह अब भी अनसुलझी

फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आरक्षक कन्ना गटपल्ली की मौत नहर में गिरने से हुई या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है। अभी तक मौत की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हो पाई हैं।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच से मिलने वाली रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

You Might Also Like


CG Road Accident : ओवरटेक की कोशिश पड़ी भारी, भीषण हादसे में पिता-बेटे की मौत’ पुलिस ने शुरू की जांच


CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में वन्यजीव का आतंक’ शेरनी के हमले में युवक की मौत, गांव में मचा हड़कंप


राज्यपाल श्री रमेन डेका ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


Operation Vermilion : INS विक्रांत के नेतृत्व में भारतीय नौसेना की रणनीतिक घेराबंदी तेज


गेवरा-दीपका मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार पुरुष की मौके पर मौत; महिला कर्मचारी घायल

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

गणेश पंडाल के पास बैलों की भिड़ंत से मची भगदड़, मासूम समेत चार लोग घायल

Arjun Mukherjee
August 30, 2025
सड़क पर मौत का जाल, रस्सी से बाइक सवार घायल, विरोध पर बवाल
19 May 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को व्यापार में होने वाला है बड़ा लाभ, जानिए अपना राशिफल…
Rajim Kumbh Mela : राजिम कुंभ मेला के लिए 1 से 15 फरवरी तक रायपुर–राजिम के बीच चलेंगी दो स्पेशल MEMU ट्रेनें
CG Electricity Bill : बिजली बिल भरने के लिए मिला आखिरी मौका, 31 दिसंबर के बाद विभाग शुरू करेगा कनेक्शन काटने की कार्रवाई
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?