News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Korba News: जटगा में किराए के मकान से 6,480 किलो रेलवे पटरी बरामद, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

Korba News: जटगा में किराए के मकान से 6,480 किलो रेलवे पटरी बरामद, मचा हड़कंप

Last updated: October 8, 2026 1:15 pm
Arjun Mukherjee
Published: October 8, 2026
Share
SHARE

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रेलवे ट्रैक चोरी के बड़े मामले का खुलासा हुआ है। छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर के तहत बिछाई जा रही नई रेल लाइन की पटरियों पर कबाड़ चोर गिरोह की नजर होने की आशंका सामने आई है। बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के बाद अब जटगा चौकी क्षेत्र में पुलिस ने एक किराए के मकान से भारी मात्रा में कटी हुई रेलवे पटरी बरामद की है।

Contents
किराए के मकान में छिपाकर रखी गई थी रेलवे पटरी36 नग रेलवे पटरी और गैस कटर जब्तपुलिस की दबिश से पहले आरोपी फराररेलवे और निजी कंपनी के अधिकारियों को दी गई सूचनासीमावर्ती इलाकों में चोरी का माल खपाने की आशंकाएसडीओपी ने दी मामले की जानकारी

पुलिस ने मौके से करीब 6.5 टन यानी 6,480 किलोग्राम वजन की 36 नग रेलवे पटरी जब्त की है। इसके अलावा 4 ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस कटर, घरेलू गैस सिलेंडर, अन्य उपकरण और स्वराज माजदा वाहन भी बरामद किया गया है। इस कार्रवाई के बाद रेलवे निर्माण सामग्री की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

किराए के मकान में छिपाकर रखी गई थी रेलवे पटरी

पूरा मामला जटगा चौकी क्षेत्र के ग्राम बरबसपुर का है। पुलिस के मुताबिक, यहां आखिर लाल के पक्के मकान को राजू कुमार नामक युवक ने किराए पर लिया था।

बताया जा रहा है कि राजू कुमार छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर के तहत चल रहे नई रेल लाइन निर्माण कार्य में लगी एक निजी कंपनी में काम करता था। इसी दौरान पुलिस को किराए के मकान में रेलवे की कटी हुई पटरी रखे होने की सूचना मिली।

सूचना के आधार पर पुलिस ने मकान में दबिश दी और वहां से बड़ी मात्रा में रेलवे ट्रैक की कटी हुई पटरी बरामद कर ली।

36 नग रेलवे पटरी और गैस कटर जब्त

पुलिस की कार्रवाई में कुल 36 नग कटी हुई रेलवे पटरी बरामद हुई, जिसका वजन करीब 6,480 किलो बताया गया है। इसके साथ ही मौके से चार ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस कटर, घरेलू गैस सिलेंडर और अन्य सामान भी जब्त किया गया है।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि रेलवे की पटरियों को कहां से काटकर लाया गया और इन्हें आगे कहां खपाने की तैयारी थी।

पुलिस की दबिश से पहले आरोपी फरार

पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही किराएदार राजू कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि रेलवे पटरी चोरी के इस मामले में अकेला आरोपी शामिल है या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह काम कर रहा है।

रेलवे और निजी कंपनी के अधिकारियों को दी गई सूचना

जटगा चौकी प्रभारी भीम यादव के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान रेलवे का सामान बरामद किया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। रेलवे के संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई है।

इसके साथ ही नई रेल लाइन का निर्माण कर रही संबंधित निजी कंपनी के अधिकारियों को भी बुलाया गया है, ताकि बरामद रेलवे पटरी और अन्य सामान के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके।

सीमावर्ती इलाकों में चोरी का माल खपाने की आशंका

एक ही स्थान से करीब 6.5 टन रेलवे पटरी बरामद होने के बाद पुलिस को आशंका है कि यह किसी बड़े चोरी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। सीमावर्ती क्षेत्रों में चोरी के लोहे और रेलवे सामग्री को खपाए जाने की संभावना को देखते हुए पुलिस अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि रेलवे पटरी को काटने के लिए गैस कटर और ऑक्सीजन सिलेंडर का इस्तेमाल किया गया था या नहीं।

एसडीओपी ने दी मामले की जानकारी

कटघोरा एसडीओपी विजय सिंह राजपूत ने बताया कि जटगा चौकी के ग्राम बरबसपुर स्थित एक किराए के मकान में पुलिस ने दबिश दी थी। यहां से करीब 6.5 टन यानी 6,480 किलोग्राम वजन की 36 नग रेलवे पटरी बरामद हुई है।

You Might Also Like


CG News : बार में नशे में धुत लड़की का हंगामा, ₹10 हजार का बिल देखकर भड़की’ कर्मचारी से मारपीट


Chhattisgarh Vidhaanasabha : विधानसभा में बड़ा ऐलान, एक साथ 14 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी


Girl Trapped In The Rain: स्कूल जाने निकली बच्ची बारिश में फंसी, प्रशासन ने चलाया सफल रेस्क्यू


फरार वारंटियों पर शिकंजा, कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई


छत्तीसगढ़ में मानसून की पहली बारिश: दंतेवाड़ा से शुरुआत, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
लाइफस्टाइल

Chaitra Navratri 2025: अष्टमी और नवमी पर कन्या भोज के लिए ये पकवान बनाएं, भोग की थाली होगी अधूरी

Arjun Mukherjee
April 4, 2025
CG BREAKING : दंतेवाड़ा में बीच सड़क DSP पर चाकू से जानलेवा हमला ,आरोपी हिरासत में
IMD Weather Warning : UP में आंधी-तूफान से 94 मौतें, हीटवेव रेड अलर्ट जारी
कोरबा में पांच एएसआई और चार प्रधान आरक्षकों का तबादला
CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, DGP ने जारी किया आदेश
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?