News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Korba Breaking: राज ज्वेलर्स लूटकांड में दो आरोपी जेल भेजे गए, तीसरे की तलाश जारी
छत्तीसगढ़

Korba Breaking: राज ज्वेलर्स लूटकांड में दो आरोपी जेल भेजे गए, तीसरे की तलाश जारी

Last updated: July 6, 2026 4:40 pm
Arjun Mukherjee
Published: July 6, 2026
Share
SHARE

कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में हुए कटघोरा राज ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने चोरी की मोटरसाइकिल और देशी कट्टे का इस्तेमाल किया था। तीनों आरोपी पहले हत्या, दुष्कर्म और अन्य गंभीर अपराधों में जेल जा चुके हैं।

पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1 बजे छुरीकला निवासी राजकुमार अग्रवाल अपनी राज ज्वेलर्स दुकान में अकेले मौजूद थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से तीन लोग ग्राहक बनकर पहुंचे। तीनों ने गमछे से चेहरा ढंक रखा था, जिनमें एक आरोपी महिला के भेष में था।

आरोपियों ने पहले चांदी की अंगूठी दिखाने के बहाने दुकानदार को काउंटर तक बुलाया। इसके बाद एक आरोपी ने दुकान का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया, जबकि दूसरे ने देशी कट्टा निकालकर व्यापारी की छाती पर तान दिया और आंखों में मिर्च पाउडर डालने का प्रयास किया। इसी बीच तीसरा आरोपी बैग में आभूषण भरने लगा। हालांकि बाहर लोगों की भीड़ जुटने पर तीनों आरोपी घबराकर मौके से फरार हो गए और देशी कट्टा तथा चोरी की मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छोड़ गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण किया और साइबर तकनीक व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की। जांच के दौरान जशपुर, पत्थलगांव, धरमजयगढ़, सीतापुर और अंबिकापुर सहित कई इलाकों में दबिश दी गई।

पुलिस ने गोपाल सिंह गोंड (38) निवासी घुचापुर और परदेशी राठिया (40) निवासी जिलगा (बरपाली) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। वहीं तीसरा आरोपी विष्णु प्रसाद राठिया निवासी कोलगा अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि तीनों आरोपी पूर्व में हत्या, दुष्कर्म और अन्य गंभीर मामलों में जेल की सजा काट चुके हैं। जेल में ही उनकी आपस में दोस्ती हुई थी और रिहा होने के बाद उन्होंने मिलकर लूट की योजना बनाई। इसी योजना के तहत चोरी की मोटरसाइकिल और देशी कट्टे का इस्तेमाल कर राज ज्वेलर्स में लूट का प्रयास किया गया।

You Might Also Like


कोरबा में दहेज के लिए हत्याकांड: पति-जेठ ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट, लाश को फंदे से लटकाकर मिटाए सबूत


CG NEWS : चुनाव परिणाम के बीच बड़ी खबर: दीपक बैज की होगी छुट्टी


होली के रंग में रंगे अफसर: कलेक्टर और SSP ने मचाया डांस फ्लोर पर धमाल


कोरबा में बुजुर्ग की हत्या कर दीवारों पर धमकी लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार


Teak Smuggling: सागौन तस्करों पर वन विभाग का करारा प्रहार, नदी से निकाले गए लट्ठे

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा में नकल, ब्लूटूथ डिवाइस के साथ युवक गिरफ्तार

Arjun Mukherjee
January 11, 2026
रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 15 जनवरी को
Amit Shah CBI Inquiry : गगनदीप रंधावा सुसाइड मिस्ट्री , 3 दिन से अस्पताल में शव, परिजनों ने DCP को बैरंग लौटाया, अब CBI करेगी इंसाफ
भूपेश बघेल के निवास पर ED की छापेमारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशभर में प्रदर्शन
दिल दहला देने वाला कांड: मां ने बेटी संग की आत्मदाह
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?