News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कोरबा: बाइक विवाद ने लिया हिंसक रूप, नितिन चौरसिया पर जानलेवा हमला
छत्तीसगढ़

कोरबा: बाइक विवाद ने लिया हिंसक रूप, नितिन चौरसिया पर जानलेवा हमला

Last updated: January 10, 2026 1:04 pm
Arjun Mukherjee
Published: January 10, 2026
Share
SHARE

कोरबा। जिले से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नितिन चौरसिया पर बीते दिनों कुछ युवकों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगा है। आरोप है कि हमलावरों ने जानबूझकर उनके उस पैर पर हमला किया, जिसमें पहले से फ्रैक्चर होकर रॉड लगी हुई थी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नितिन चौरसिया पिता स्वर्गीय तुलसी राम चौरसिया (उम्र 38 वर्ष) हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रामपुर कोरबा के निवासी हैं। वे ठेकेदारी का कार्य करते हैं और पूर्व में जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। घटना 7 जनवरी 2026 की रात करीब 8:15 बजे की बताई जा रही है।

नितिन चौरसिया ने पुलिस को बताया कि शिवम पाण्डेय, फरदीन, अभिषेक और तेजस—जो उसी कॉलोनी के रहने वाले हैं और आपस में दोस्त हैं—ने उनका रास्ता रोककर गाली-गलौच की और हाथ-मुक्का व लात-घूंसे से मारपीट की। पीड़ित के अनुसार, आरोपी युवक कॉलोनी में तेज रफ्तार से बाइक चलाते हैं, जिससे कुछ दिन पहले उनका करीब पांच वर्षीय पुत्र दुर्घटना का शिकार होते-होते बचा था। इसी बात पर जब नितिन ने आपत्ति जताई तो युवकों ने उन्हें उल्टा जवाब देते हुए विवाद किया।

नितिन के अनुसार, उस समय आरोपी वहां से चले गए थे, लेकिन कुछ देर बाद जब वे घर लौट रहे थे, तब बड़ी संख्या में युवक फिर पहुंचे और विवाद करने लगे। इसी दौरान पीछे से एक युवक ने उन्हें लात मारकर गिरा दिया, जिसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की।

पीड़ित ने बताया कि कुछ माह पहले भी उनके साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ था और रॉड डाली गई थी। इस बात की जानकारी आरोपियों को पहले से थी, इसके बावजूद उन्होंने जानबूझकर उसी क्षतिग्रस्त पैर पर हमला किया। मारपीट के कारण उनके दाहिने पैर और पंजे में फ्रैक्चर हो गया है, साथ ही शरीर में अंदरूनी चोटें भी आई हैं।

फिलहाल नितिन चौरसिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों शिवम पाण्डेय, फरदीन, अभिषेक और तेजस के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2), 296 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। मामले की विवेचना जारी है।

You Might Also Like


कोरबा में शव वाहन का अभाव, कचरा गाड़ी में महिला का अंतिम सफर


CG NEWS: साय कैबिनेट का विस्तार तय, कल बड़े ऐलान की संभावना


Chhattisgarh News : खोजबीन खत्म, मातम शुरू , 24 घंटे से लापता बच्चों का शव बरामद, डूबने की आशंका


एटक दीपका क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्य सत्येंद्र कुमार मिश्रा सहित 25 कर्मचारियों ने एटक यूनियन को छोड़ इंटक यूनियन का थामा दामन


CG Board Exam 2026 : छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर अत्यावश्यक सेवा घोषित

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh BJP : युवाओं और अनुभवी नेताओं का संतुलित चयन, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर

Arjun Mukherjee
December 2, 2025
Middle East War Impact Construction : विकास की रफ्तार पर ‘ब्रेक’ , 95% सरकारी निर्माण कार्यों पर संकट, बिटुमिन और ईंधन के दाम भी उछले
भूत उतारने के नाम पर बेरहमी! युवक की हत्या
कोरबा ब्रेकिंग: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Balrampur Bus-Truck Accident : बलरामपुर हादसा, आग और टक्कर में 24 यात्री झुलसे, 3 की मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?