News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > राजनीति > संसद में राहुल पर भड़क गए किरेन रिजिजू, ऐसा क्या बोल गए गांधी कि उठ खड़े हुए सांसद
राजनीति

संसद में राहुल पर भड़क गए किरेन रिजिजू, ऐसा क्या बोल गए गांधी कि उठ खड़े हुए सांसद

Last updated: February 4, 2025 6:46 am
Arjun Mukherjee
Published: February 4, 2025
Share
SHARE

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आज 40 मिनट से अधिक की स्पीच दी। इस दौरान उन्होंने काफी आक्रामक रुख दिखाया। राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना पर बात की। इसके अलावा भी उन्होंने कई अन्य मुद्दों को लोकसभा में उठाया। इस बीच कई बार राहुल गांधी ने ऐसी बातें भी बोल दीं, जिसका भाजपा के सांसदों ने विरोध जताया। इसमें किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को कई बार स्पीच के दौरान टोका। किरेन रिजिजू सहित एनडीए के अन्य सांसदों ने भी राहुल गांधी की स्पीच को लेकर कई जगहों पर आपत्ति जताई।

Contents
  • सत्ता पक्ष ने दिखाया PM का चेहरा
  • अमेरिका के न्योते को लेकर की टिप्पणी
  • रिजिजू ने बताया तथ्यहीन बयान

जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया

दरअसल, लोकसभा में स्पीच के दौरान राहुल गांधी ने जातीय जनगणना का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, “तेलंगाना में लगभग 90% आबादी दलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यकों की है और मुझे यकीन है कि पूरे देश में यही कहानी है। अगर हम इस देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट्स को देखें, तो उनमें से कोई भी ओबीसी, दलित या आदिवासी के स्वामित्व में नहीं है। किसी भी नए विकास प्रतिमान के केंद्र में एक नए प्रतिमान की वास्तुकला होती है और नए प्रतिमान की वास्तुकला तभी बनाई जा सकती है जब जातिगत संवेदना को सामने रखा जाए।”

सत्ता पक्ष ने दिखाया PM का चेहरा

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के पास ओबीसी सांसद हैं, दलित सांसद हैं और आदिवासी सांसद हैं लेकिन वो कुछ बोल नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे मालूम है कि वहां बैठे हैं और आप मुंह नहीं खोल सकते हैं। इतना बोलते ही पीएम मोदी के पीछे बैठे एनडीए दल के तमाम सांसद उठ खड़े हुए। इसमें किरेन रिजिजू भी शामिल थे। रिजिजू ने कहा कि आप ओबीसी-ओबीसी करते हैं क्या आपको पीएम नहीं दिखाई देते हैं? रिजिजू ने कहा कि पीएम का चेहरा आपको दिखाई नहीं देता है क्या? अंधे हो गए हैं। ये दिखता नहीं है। वहीं पीएम मोदी इस दौरान बिना कुछ बोले राहुल गांधी को सुन रहे थे।

अमेरिका के न्योते को लेकर की टिप्पणी

इस दौरान राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी टिप्पणी की। राुहल गांधी ने आरोप लगाया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर को तीन बार अमेरिका भेजा गया ताकि प्रधानमंत्री को वहां आने का न्योता मिल सके। राहुल गांधी की इस बात सत्ता पक्ष भड़क गया। इस पर भी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आपत्ति जताई।

रिजिजू ने बताया तथ्यहीन बयान

किरेन रिजिजू ने कहा, “विपक्ष के नेता इस तरह का गंभीर और तथ्यहीन बयान नहीं दे सकते। यह दो देशों के बीच संबंधों से जुड़ा है और वह हमारे देश के प्रधानमंत्री के निमंत्रण के बारे में एक अपुष्ट बयान दे रहे हैं।” हालांकि राहुल गांधी ने उन्हें जवाब देते हुए कहा, “मैं आपकी मानसिक शांति को भंग करने के लिए माफी चाहता हूं।”


राष्ट्रपति पर टिप्पणी का मामला: पप्पू यादव पर कार्रवाई की मांग, सोनिया गांधी के खिलाफ भी शिकायत


अबतक 42.41% मतदान इरोड के 237 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी


पढ़ाई पूरी होने से पहले ही लग गई 4.3 करोड़ की नौकरी, किस काम के लिए IIT छात्र को मिला ये बंपर पैकेज


‘हाथों में हथकड़ी देखकर दुख हुआ’, अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों को लेकर कांग्रेस का बड़ा दावा


संसद में अडाणी-संभल हिंसा पर विपक्ष का प्रदर्शन, सपा-TMC शामिल नहीं हुए, कांग्रेस नेता के बयान पर बखेड़ा

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

कुसमुंडा के विकास नगर में 120 एमडी आवास होंगे जमींदोज, प्रबंधन ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले

Arjun Mukherjee
December 22, 2025
CG NEWS : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में केंद्र की पैरवी को 36 वकीलों का पैनल गठित, सूची जारी
करतला के बांधपाली में संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका से गांव में दहशत का माहौल
Land Record : डिजिटल व्यवस्था से लोन स्वीकृति की प्रक्रिया होगी आसान
Chhattisgarh : के गन्ना किसानों को होली से पहले बड़ी सौगात’ कवर्धा में खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये, जश्न का माहौल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?