News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > कंगना रनौत ने शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी पर जताई नाराज़गी, कहा- बंगाल को उत्तर कोरिया बनाने से रोको
देश

कंगना रनौत ने शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी पर जताई नाराज़गी, कहा- बंगाल को उत्तर कोरिया बनाने से रोको

Last updated: June 2, 2025 12:58 pm
Arjun Mukherjee
Published: June 2, 2025
Share
SHARE

Kangana Ranaut Support Sharmistha Panoli: हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार हुईं इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली के समर्थन में अब बीजेपी सांसद कंगना रनौत भी उतर गईं हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने शर्मिष्ठा को तुरंत रिहा करने की मांग करते हुए कहा बंगाल को उत्तर कोरिया मत बनाओ। शर्मिष्ठा पनोली को जल्द से जल्द रिहा करो।

बता दें कि बीते शुक्रवार को कोलकाता पुलिस ने शर्मिष्ठा पनोली को गिरफ्तार किया था। शर्मिष्ठा पर आरोप है कि उसने ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड एक्टर्स की चुप्पी को लेकर एक वीडियो अपलोड किया और उस वीडियो में धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

कंगना ने लिखा- उसे धमकाने की जरूरत नहीं

कंगना रनोट ने शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी पर अपना रिएक्शन देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- “मैं मानती हूं कि शर्मिष्ठा ने अपने वीडियो में कुछ अनुचित शब्दों को इस्तेमाल किया, लेकिन ऐसे शब्द आजकल ज्यादातर युवा इस्तेमाल करते हैं। उसने अपने बयान के लिए माफी मांगी है और इतना पर्याप्त होना चाहिए। उसे अब और अधिक धमकाने या परेशान करने की जरूरत नहीं है। उसे तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।

‘कानून-व्यवस्था के नाम पर किसी को परेशान करना ठीक नहीं है। जब कोई माफी मांग लेता है और पोस्ट डिलीट कर देता है, लेकिन उसे जेल में डालना, उसे प्रताड़ित करना, उसका करियर खत्म करना और उसके चरित्र पर सवाल उठाना बहुत गलत है। किसी भी बेटी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।

During Operation Sindoor, Sharmistha, a law student, spoke out, her words regrettable and hurtful to some. She owned her mistake, deleted the video and apologized. The WB Police swiftly acted, taking action against Sharmistha.

But what about the deep, searing pain inflicted… pic.twitter.com/YBotf34YYe

— Pawan Kalyan (@PawanKalyan) May 31, 2025

उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का भी मिला साथ

कंगना रनौत के अलावा शर्मिष्ठा पनोली के बचाव के लिए एक्टर और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण उतरे हैं। उन्होंने शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी पर टीएमसी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा ‘ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लॉ की छात्रा शर्मिष्ठा ने अपनी बात रखी। कुछ लोगों को उनके शब्द आपत्तिजनक लगे। उन्होंने माफी मांगी और वीडियो डिलीट किया। फिर भी बंगाल पुलिस ने कार्रवाई की। पवन कल्याण ने कहा ‘जब हमारे धर्म को गंध धर्म कहा जाता है तब इनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?

#WATCH | Delhi: On the arrest of Sharmistha Panoli from Gurugram by Kolkata Police for allegedly hurting religious sentiments through her comments on social media, actor Kangana Ranaut says, "Harassing someone in the name of law and order is not good. When someone has apologised… pic.twitter.com/SEtPALH9lH

— ANI (@ANI) June 1, 2025

13 जून तक न्यायिक हिरासत में है शर्मिष्ठा

गुरुग्राम से गिरफ्तार करने के बाद कोलकाता पुलिस ने 31 मई को शर्मिष्ठा को अलीपुर सीजेएम कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने सुनवाई के बाद उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी और उसे 13 जून 2025 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कोर्ट से बाहर निकलते समय शर्मिष्ठा ने गुस्से में कहा, “यह लोकतंत्र नहीं है,” और उसने गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। इस मामले पर अगली सुनवाई अब 13 जून को होगी।

जानें क्या है पूरा मामला

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था जिसमें करीब 26 लोगों की जान चली गई थी। इस हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई में ऑपरेशन सिंदूर मिशन चलाया था। ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने के बाद आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने अपनी राय रखी थी, लेकिन कुछ फेमस बॉलीवुड स्टार इस आतंकी हमले पर भी चुप थे। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट कर इन लोगों पर जमकर निशाना साधा था। इस वीडियो में उन्होंने कुछ बॉलीवुड सितारों की आलोचना की थी, और पूछा था कि ऑपरेशन सिंदूर पर चुप्पी क्यों साधी है? आरोप है कि उन्होंने वीडियो में एक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भी किया था।

वीडियो वायरल होते ही शुरू हुआ विरोध, मिली रेप और हत्या की धमकियां

वीडियो वायरल होते ही पाकिस्तान और भारत के कई मुस्लिम यूजर्स ने शर्मिष्ठा के खिलाफ FIR की मांग की। सोशल मीडिया पर उसे रेप की धमकियों से लेकर ‘सर तन से जुदा’ तक की धमकियां मिलने लगीं। धमकियों की बाढ़ के स्क्रीनशॉट शर्मिष्ठा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किए।

15 मई को वीडियो हटाया, माफी भी मांगी

वीडियो के विरोध और पुलिस के केस दर्ज करने के बाद शर्मिष्ठा ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी। शर्मिष्ठा ने लिखा–मैं सबसे बिना शर्त माफी मांगती हूं। जो कुछ भी मैंने कहा, वह मेरी निजी भावनाएं हैं। मेरा मकसद किसी को जानबूझकर ठेस पहुंचाना नहीं था। मैं भविष्य में अपनी सार्वजनिक पोस्ट को लेकर सावधानी बरतूंगी। एक बार फिर मुझे माफ कर दें।

You Might Also Like


सांसदों की सैलरी में ऐतिहासिक बढ़ोतरी, पूर्व सांसदों की पेंशन भी बढ़ी


BSF में खिलाड़ियों के लिए बड़ी भर्ती, 549 पदों पर आवेदन शुरू


JNU : JNU में ‘चेतावनी रैली’ के बाद तनाव, जातिसूचक नारों पर प्रशासन सख्त, FIR की तैयारी


Lok Sabha में गूँजा ‘मीडिएशन काउंसिल’ मुद्दा बृजमोहन अग्रवालके सवाल पर सरकार ने रखा भविष्य का रोडमैप


ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 5 जेट मार गिराए: वायुसेना प्रमुख ने बताया- PAK को हुआ भारी नुकसान, आतंकी ठिकाने की तस्वीरें जारी

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला , ‘SC दर्जा’ जन्मजात नहीं, धर्म बदलने पर तुरंत खत्म हो जाएगा आरक्षण का अधिकार

Arjun Mukherjee
March 24, 2026
कर्नल सोफिया को आतंकी की बहन बताने पर घमासान, सुप्रीम कोर्ट में थोड़ी देर में सुनवाई
Terrorist Killed at LoC Kashmir : बड़ी कामयाबी उत्तरी कश्मीर के उड़ी में घुसपैठ की कोशिश फेल, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
Kanpur Police : पुलिस को देखकर नहीं रोकी गाड़ी, जवानों पर चढ़ाकर आरोपी फरार , हालत गंभीर
Chhattisgarh Waqf Board : छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड की बड़ी पहल: गणतंत्र दिवस पर राज्यभर की मस्जिदों और इमामबाड़ों में एकसाथ लहराएगा तिरंगा, 8,232 वक्फ स्थलों पर देशभक्ति का संदेश
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?