News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > शराब घोटाला केस: अफसर, नेता और कारोबारी घेरे में, जांच एजेंसियां सख्त
छत्तीसगढ़

शराब घोटाला केस: अफसर, नेता और कारोबारी घेरे में, जांच एजेंसियां सख्त

Last updated: April 2, 2026 2:26 pm
Arjun Mukherjee
Published: April 2, 2026
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। रायपुर स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) के स्पेशल कोर्ट में आबकारी विभाग के अधिकारियों समेत कुल 59 लोगों की पेशी हुई। सुबह से ही कोर्ट परिसर में हलचल और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी नजर आई।

EOW-ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी
इससे पहले आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बीते तीन दिनों में कार्रवाई करते हुए दो शराब निर्माण कंपनियों के ट्रकों को जब्त किया था। वहीं कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में कार्यरत अकाउंटेंट समेत चार लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया जा चुका है।

जांच एजेंसियां इस पूरे मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की भी तलाश कर रही हैं, जो पिछले कई वर्षों से फरार बताए जा रहे हैं। उनकी भूमिका को लेकर ED और EOW गंभीरता से जांच कर रही हैं।

3200 करोड़ से ज्यादा के घोटाले का आरोप
इस मामले में ED द्वारा दर्ज FIR में करीब 3200 करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले का जिक्र किया गया है। इसमें राजनेता, आबकारी अधिकारी और कारोबारी समेत कई लोगों को नामजद किया गया है।

जांच में सामने आया है कि तत्कालीन सरकार के कार्यकाल में एक सिंडिकेट बनाकर इस घोटाले को अंजाम दिया गया। इसमें IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर की भूमिका प्रमुख बताई जा रही है।

तीन तरीके से किया गया घोटाला (A, B, C मॉडल)

A: डिस्टलरी से कमीशन वसूली
डिस्टलरी संचालकों से प्रति पेटी 75 से 100 रुपए तक कमीशन लिया गया। कीमत बढ़ाकर और ओवर बिलिंग की छूट देकर इस कमीशन की भरपाई कराई गई।

B: नकली होलोग्राम से शराब बिक्री
नकली होलोग्राम लगाकर अवैध शराब को सरकारी दुकानों के जरिए बेचा गया। जांच में सामने आया है कि करीब 40 लाख पेटी शराब इस तरीके से खपाई गई, जिससे सिंडिकेट को भारी मुनाफा हुआ।

C: सप्लाई जोन में हेरफेर कर उगाही
डिस्टलरी के सप्लाई एरिया को बदलकर अवैध वसूली की गई। जांच में तीन साल में करीब 52 करोड़ रुपए की उगाही के साक्ष्य मिले हैं।


जांच एजेंसियों का मानना है कि इस मामले में अभी और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। लगातार हो रही पेशियों और पूछताछ से कई अहम कड़ियां सामने आने की उम्मीद है।

You Might Also Like


CGBSE Practical Exam : प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में होंगे शामिल


CG NEWS : लंबे समय से जमे 58 राजस्व निरीक्षकों का तबादला


CG Assembly Budget Session : विधानसभा अपडेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब पहली बार बजट सत्र में रखेंगे अपना पक्ष, प्रश्नकाल आज होगा खास


महाप्रबंधक प्रशांत नंदी को दी गई सेवानिवृत्ति विदाई


गृहमंत्री विजय शर्मा ने केरल सांसदों के दौरे पर उठाए सवाल, बोले- ‘क्या कोर्ट पर दबाव बनाना चाहते हैं?’

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 2,813 लेक्चरर्स-हेडमास्टर्स प्रमोट होकर प्रिंसिपल बने:काउंसलिंग के जरिए पोस्टिंग होगी, 2,621 बर्खास्त बीएड शिक्षकों को भी किया गया एडजस्ट

Arjun Mukherjee
May 1, 2025
WhatsApp Update : डिजिटल इंडिया का नया सुरक्षा चक्र बिना सिम कार्ड वाले ऐप्स पर 1 मार्च से पाबंदी
Badrinath Dham : बदरीनाथ ब्रेकिंग , अखंड ज्योति के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, सीएम धामी ने मांगी देश की खुशहाली
वजन कम करने के लिए पीएं जीरे का पानी, जानें इसके चमत्कारी स्वास्थ्य लाभ
पत्थर से सिर कुचलकर शराबी बेटे की हत्या, सौतेली मां गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?