News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > समाधान शिविर से पहले सभी लंबित आवेदन निपटाएं: अधिकारियों को निर्देश
छत्तीसगढ़

समाधान शिविर से पहले सभी लंबित आवेदन निपटाएं: अधिकारियों को निर्देश

Last updated: April 15, 2025 4:19 pm
Arjun Mukherjee
Published: April 15, 2025
Share
SHARE

कोरबा 15 अप्रैल 2025/ समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों की स्थिति और इसके निराकरण की कार्यवाही की समीक्षा की। उन्होंने सुशासन तिहार में प्राप्त सभी आवेदन की ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करने के साथ ही निर्देशित किया कि 5 मई से प्रारंभ हो रहे समाधान शिविर के पूर्व सभी आवेदन का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर की तैयारी को लेकर जिला पंचायत सीईओ, नगर निगमायुक्त और एसडीएम को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए और शिविर स्थल में आवेदन जमा करने वाले के आवेदन पर की गई कार्यवाही का वाचन भी करना है। उन्होंने राजस्व विभाग अंतर्गत सीमांकन, नामान्तरण,

अविवादित नामांतरण, अविवादित बटवारा, खाद्य विभाग अंतर्गत राशनकार्ड बनाने, पेंशन, शौचालय की मांग का त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने सभी नोडल अधिकारियों को मॉनिटरिंग करने और क्लस्टर अनुसार ग्राम पंचायत के आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश देते हुए कोई भी शिकायत लम्बित नहीं रखने तथा गुणवत्तापूर्ण निराकरण नहीं किए जाने पर सम्बंधित के विरुद्ध कार्यवाही की बात कही है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने सुशासन तिहार अंतर्गत अन्य विभागों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों ने उम्मीद और विश्वास के साथ आवेदन दिए हैं, सभी आवेदन हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

इसमें किसी तरह की लापरवाही या चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कामकाजों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे टीएल अंतर्गत प्रेषित प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में गंभीरता के साथ सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने हाल ही में स्थानांतरित पटवारियों के नए हल्का में जॉइनिंग की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय जाँच के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लम्बे समय से अनुपस्थित शिक्षक,पटवारी अन्य के प्रकरणों के 4 फ़ाइल 4 दिन के भीतर पुट अप करने के निर्देश दिए। उन्होंने आव
आयुष्मान कार्ड, व्यवन्दन कार्ड की प्रगति की जानकारी ली।

कलेक्टर ने आधार की वजह से कार्ड बनाने में हो रही समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाणपत्र की स्थिति की समीक्षा करते हुए एसडीएम को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी जाने वाले ऐसे बच्चे जो इस सत्र से स्कूल जाएंगे उनका डाटा महिला एवं बाल विकास विभाग से लेकर दस्तावेज और बिना दस्तावेज वाले भाग में बांटकर उनके समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएसपीडीएल अंतर्गत बचे हुए अविद्युतीकृत ग्रामों में विद्युतीकरण के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए।

वक्फ कानून पर बवाल: बंगाल के धुलियान से 500 लोगों का पलायन, स्कूल में लेनी पड़ी शरण

कलेक्टर ने नगर निगम क्षेत्र में जहाँ आंगनबाड़ी भवन व अन्य भवन के लिए भूमि उपलब्ध है,उन स्थानों के लिए डीएमएफ से कीचन शेड, शौचालय हेतु प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने दिव्यांग विद्यालय में जरूरतमंद और पात्र दिव्यांग विद्यार्थियों को लाभान्वित करते हुए विद्यालय में संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने संजय नगर अंडर ब्रिज, चिर्रा-श्यांग मार्ग,मॉडल रिकार्ड रूम, सखी वन स्टॉप के सम्बंध में भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षकों और चिकित्सकों के लिए स्वीकृत आवास के

निर्माण में भूमि की कमी सम्बंधी समस्या को 7 से 10 दिवस के भीतर दूर करने तथा बीएमओ,बीईओ, पीडब्ल्यूडी, आरईएस, हाउसिंग बोर्ड को आपस में समन्वय करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि मुआवजा और मजदूरी भुगतान लम्बित न रखे। उन्होंने अंत्यावसायी अंतर्गत वसूली के प्रकरणों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में निगमायुक्त श्री आशुतोष पांडेय,जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग सहित अपर कलेक्टर, एसडीएम सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।


छत्तीसगढ़ में RTO ई-चालान स्कैम का जाल, फर्जी मैसेज से खाली हो रहे खाते


सांप रेस्क्यू की आड़ में नशे का नेटवर्क, Akash Jadhav निकला मास्टरमाइंड


गैस सिलेंडर ब्लास्ट से चाय दुकान में भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी


BREAKING छत्तीसगढ़ में बीजेपी की कार्यकारिणी का विस्तार:4 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, 8 मंत्री समेत 47 पदाधिकारियों की नियुक्ति


हथबंद-तिल्दा नेवरा सेक्शन में मेगा ब्लॉक, 23 और 24 नवंबर को 8 ट्रेनें रद्द

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार लोगों को मनोनीत किया

Arjun Mukherjee
July 13, 2025
राजनीतिक गलियारों में शोक: सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज
ज्योति के विदेश दौरे पर बवाल, तख्तापलट से जुड़े छात्रों के पास बनाए गए वीडियो की जांच में एजेंसियां सक्रिय
CRPF Officer : अमिताभ बच्चन भी हुए CRPF अधिकारी की सूझबूझ से प्रभावित
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?