News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > अजगर बहार समाधान शिविर में दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
छत्तीसगढ़

अजगर बहार समाधान शिविर में दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Last updated: May 22, 2025 8:00 pm
Arjun Mukherjee
Published: May 22, 2025
Share
SHARE

कोरबा 22 मई 2025/ सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत विकासखंड कोरबा के ग्राम अजगरबहार में आयोजित समाधान शिविर में सुशासन तिहार के तहत प्राप्त 4740 आवेदनों में 4503 आवेदनों का निराकरण होने की जानकारी दी गई। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने की अपील ग्रामीणों से की गई।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने शिविर का लाभ बताते हुए, विभागीय समीक्षाओं को और स्पष्ट रूप से करने, खेती हेतु मिट्टी परीक्षण कराने, संबंधित विभाग को पानी की उचित व्यवस्था करने, वन पट्टा हेतु ग्रामसभा में पहले अनुमोदन कराने, ग्रामीणों के बिजली सुविधा हेतु क्षेत्र में सौर ऊर्जा प्लेट लगाने की बात कही। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया द्वारा शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने को कहा गया। श्रीमती कौशाम्बी गबेल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा द्वारा सुशासन तिहार के सभी चरणों की जानकारी देते हुए अजगरबहार कलस्टर में प्राप्त आवेदन की निराकरण की जानकारी देते हुए जनपद पंचायत कोरबा में प्राप्त आवेदन का विवरण दिया गया। उनके द्वारा बताया गया कि कलस्टर में प्राप्त कुल 4740 आवेदन में 4503 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है। एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणजनों व शासकीय अधिकारी- कर्मचारियों से पेंशन के पात्र हितग्राहियों को पेंशन देने, सहयोग भाव से ग्रामीणों की सेवा करने, वृक्षारोपण करने व जल संरक्षण करने की बात कही गई।
शिविर में ग्राम पंचायत अजगरबहार, माखुरपानी, कछार, सोनगुढ़ा को स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का प्रमाण पत्र वितरण किया गया। साथ ही 07 हितग्राही को मनरेगा कार्ड, 15 राशनकार्ड, 80 पेंशन, 05 आवास स्वीकृति, 03 वन अधिकार पट्टा, 01 जाति प्रमाण पत्र और 01 हितग्राही को निवास प्रमाण पत्र का वितरण किया गया ।
शिविर में जनपद सदस्य श्री रफीक मेमन, श्रीमती गायत्री कंवर, श्रीमती गायत्री मंझवार, श्रीमती ललिता साहू, श्री हरिशंकर यादव मंडल अध्यक्ष, अजगरबहार कलस्टर में सम्मिलित 11 ग्राम पंचायत, अजगरबहार, बेला, चुईया, धनगांव, दोंदरो, जामबहार, कछार, माखुरपानी, सोनगुढ़ा सोनपुरी, तिलाईडांड के समस्त सरपंच, उपसरंपच एवं पंच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़: देश का सबसे बड़ा नक्सल आत्मसमर्पण, 200 से अधिक नक्सली CM विष्णु देव साय के समक्ष लौटे मुख्यधारा में,देखिए Live

बारिश बनी कहर: कच्चा मकान ढहने से मासूम की मौत, मलबे से 6 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Chhattisgarh Budget 2026-27 की तैयारी तेज, महानदी भवन में चार दिन तक होगी मंत्री स्तरीय बैठक

फर्जी प्रचार का आरोप, जयसिंह अग्रवाल को नोटिस जारी

दर्री बराज के पास जलती जीप देख मचा हड़कंप, दमकल ने पाया काबू

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News

गृह विभाग की सर्जरी: बलौदाबाजार, दुर्ग, धमतरी समेत कई जिलों को मिले नए पुलिस अधीक्षक

Arjun Mukherjee
April 20, 2025
ATS/ATF Investigation : राजसमंद में बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने तुरंत कार्रवाई की, कोरबा पुलिस में बड़ी कार्रवाई
तेज बहाव में फंसे पर्यटकों को निकालने में प्रशासन की कड़ी मशक्कत
हैवान पति की करतूत: पत्नी को गर्म पानी में डुबोया, चिमटे से जलाया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?