अकलतरा रेलवे स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के किए नॉन-इंटरलॉकिंग के चलते निरस्त यात्री ट्रेनों को फिर से तीन दिन के लिए रिस्टोर किया गया है। इससे पहले 3 से 7 अप्रैल तक इन गाड़ियों को रिस्टोर किया गया था। रिस्टोर करने की जानकारी समय पर जारी नहीं होने से यात्रियों को कोई फायदा नहीं मिला। ट्रेन की जानकारी नहीं होने से बुधवार की सुबह यात्री स्टेशन पहुंचे ही नहीं।
रेल प्रबंधन ने कोरबा से चलने वाली सभी मेमू व पैसेंजर ट्रेनों को 31 मार्च से 11 अप्रैल तक रद्द करने की घोषणा की थी। मंगलवार की रात 10 बजे के बाद रद्द गाड़ियों को रिस्टोर करने की जानकारी सार्वजनिक की गई। बुधवार 8 अप्रैल की सुबह कोरबा से बिलासपुर, रायपुर या अन्य जगहों
के यात्रियों को समय पर जानकारी ही नहीं मिली, जिससे वे इन ट्रेनों का लाभ नहीं ले सके। रेल प्रबंधन ने 8 से 10 अप्रैल के बीच ट्रेनों को रिस्टोर किया है। रिस्टोर अवधि में अगले दो दिन 9 व 10 अप्रैल की यात्रा करने वालों को राहत मिलेगी। रिस्टोर ट्रेनों में गाड़ी संख्या-68746 (रायपुर-गेवरारोड) मेमू 8 से 9 अप्रैल तक, गाड़ी संख्या-68745 (गेवरारोड-रायपुर) मेमू 9 से 10 अप्रैल तक, गाड़ी संख्या-58204 (रायपुर-कोरबा) पैसेंजर 8 से 9 अप्रैल तक, गाड़ी संख्या-58203 (कोरबा-रायपुर) पैसेंजर 9 से 10 अप्रैल तक, गाड़ी संख्या-68734 (बिलासपुर-गेवरारोड) मेमू 8 से 9 अप्रैल तक, गाड़ी संख्या-68733 (गेवरारोड बिलासपुर) मेमू 8 से 9 तक, गाड़ी संख्या-68732 (बिलासपुर-कोरबा) मेमू 8 से 9 अप्रैल तक व गाड़ी संख्या-68731 (कोरबा-बिलासपुर) मेमू 8 से 9 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई है।

