News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > “Indian Railway : 1 जुलाई से महंगा हो सकता है ट्रेन सफर, किराया बढ़ाने का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा गया”
छत्तीसगढ़

“Indian Railway : 1 जुलाई से महंगा हो सकता है ट्रेन सफर, किराया बढ़ाने का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा गया”

Last updated: June 26, 2025 12:07 pm
Arjun Mukherjee
Published: June 26, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे 1 जुलाई से तमाम श्रेणी के किराए में बढ़ोतरी कर सकता है। हालांकि, आम लोगों को कुछ राहत भी देने का रेलवे बोर्ड का प्रस्ताव है। किराए में बढ़ोतरी से लंबी दूरी की ट्रेन यात्रा करने वालों पर बोझ पड़ने जा रहा है। रेलवे बोर्ड के प्रस्ताव के अनुसार 500 किलोमीटर तक सेकेंड क्लास जनरल ट्रेन टिकट की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। सेकेंड क्लास जनरल टिकट पर 500 किलोमीटर से ज्यादा यात्रा पर हर किलोमीटर आधा पैसा बढ़ोतरी करने का भारतीय रेलवे ने फैसला किया है। इसके अलावा अन्य श्रेणियों के किराए में भी 1 जुलाई से रेलवे ने बदलाव किया है। रेलवे बोर्ड ने इस नए किराया प्रस्ताव को रेल मंत्रालय को भेजा है। वहां से हरी झंडी दिखाए जाने पर नया किराया लागू हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक बिना एसी वाले कोच के मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया गया है। ट्रेन के एसी कोच का टिकट लेने पर प्रति किलोमीटर 2 पैसे ज्यादा देने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड की तरफ से भेजा गया है। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत देश के तमाम शहरों में जो लोकल यानी सब अर्बन ट्रेनें चलती हैं, उनके किराए में कोई बढ़ोतरी न करने का प्रस्ताव भारतीय रेलवे ने किया है। मंथली सीजन टिकट की कीमत भी रेलवे बोर्ड ने नहीं बढ़ाई है। इससे रोजाना सफर करने वालों की जेब पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने वाला है।

भारतीय रेलवे की तरफ से कई बार बताया जा चुका है कि वो किराए में 46 फीसदी की छूट देती है। रेलवे ने बताया था कि अगर कोई यात्री 54 रुपए का टिकट खरीदता है, तो वो 100 रुपए कीमत के बराबर दूरी तय करता है। भारतीय रेलवे ने बताया था कि बाकी का खर्च केंद्र सरकार से मिलने वाली सब्सिडी से पूरा किया जाता है। हर बार रेलवे के टिकट की कीमत बढ़ने पर सियासत गर्माती है। माना जा रहा है कि ट्रेन टिकटों की कीमत में 1 जुलाई से होने वाली बढ़ोतरी भी सियासत को गर्माएगी। रेलवे का किराया वैसे काफी अर्से बाद ही बढ़ाया का प्रस्ताव गया है। इसके साथ ही रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पहले से ही कई अहम फैसले लिए हैं। इनमें बिना आधार सीडिंग के तत्काल टिकट न दिए जाने और 4 घंटे की जगह 24 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने के फैसले भी शामिल हैं।

You Might Also Like


CG Eye Flu : बस्तर में तेजी से फैल रहा आई फ्लू, एक महीने में 600 से ज्यादा मरीज; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट


CG Crime News : चाकू से हमला, मां-बेटे की मौत, दो बेटियां जिंदगी की जंग लड़ रहीं


Chhattisgarh Viral Reels Controversy : छत्तीसगढ़ बीजेपी में खलबली शुभम सिंह का जुआ खेलते वीडियो सामने आया, विपक्ष हुआ हमलावर


CGBSE Warning : बोर्ड परीक्षा के नाम पर ठगी का खतरा’ CGBSE ने छात्रों और अभिभावकों को किया सतर्क


Peace summit: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: विकास कार्यों की श्रृंखला का किया गया शुभारंभ

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Outbreak Of Jaundice : सेक्टर-7 में मिले 7 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Arjun Mukherjee
April 13, 2026
Big Change In MNREGA : बिलासपुर में अब युक्तधारा पोर्टल से होंगे कार्यों का चयन
‘कैमरा, थैंक्यू, डबल थैंक्यू’, संसद में ऐसा क्या हुआ कि राहुल गांधी ने स्पीकर से मुस्कुराकर कहा ये
Korba Municipal Corporation : कोरबा नगर निगम ने दीनदयाल सांस्कृतिक भवन के लीजधारी को 59 लाख रुपये बकाया जमा करने का नोटिस जारी
The Great War Intensifies In The Middle East : 27वें दिन इज़राइल का इस्फहान पर भीषण हमला, हालात और गंभीर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?