News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कोरबा में शराब के लिए पैसे न देने पर युवक की बेरहमी से पिटाई, बाइक को बीच सड़क पर आग के हवाले किया गया
छत्तीसगढ़

कोरबा में शराब के लिए पैसे न देने पर युवक की बेरहमी से पिटाई, बाइक को बीच सड़क पर आग के हवाले किया गया

Last updated: November 5, 2025 4:42 pm
Arjun Mukherjee
Published: November 5, 2025
Share
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां शराब के लिए पैसे न देने पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। यही नहीं, आरोपियों ने उसकी बाइक को भी बीच सड़क पर आग के हवाले कर दिया। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अटल चौक गोढ़ी का है।

Contents
  •  शराब के पैसे न देने पर हमला
  •  बाइक को किया आग के हवाले
  •  पुलिस ने दर्ज किया मामला

 शराब के पैसे न देने पर हमला

मंगलवार रात करीब 9:30 बजे बेनदरकोना निवासी निखिल कुमार बंजारे (22) अपने दोस्त की बाइक (CG 12 BG 3218) पर अटल चौक स्थित राजकुमार महिलोंगे की दुकान के पास बैठा था। तभी वहां आदिल प्रकाश मार्तंड अपने साथियों के साथ पहुंचा और निखिल से शराब के लिए पैसे मांगे।

निखिल के इनकार करने पर आदिल और उसके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान आदिल ने सड़क पर पड़े पत्थर से निखिल के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 बाइक को किया आग के हवाले

हमले के बाद आरोपियों ने निखिल की बाइक में आग लगा दी, जिससे बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घायल निखिल किसी तरह अपनी जान बचाकर बाजार चौक पहुंचा, जहां वह बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

 पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ित के परिजनों ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, आगजनी और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।


CG Budget Session : दिवंगत सदस्यों के निधन की सूचना में देरी पर सदन में उठा सवाल


CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में सर्दी का नया दौर, 72 घंटे में तापमान 4 डिग्री तक गिरेगा


CG Holiday List 2026 : मार्च में काम के दिन कम, छुट्टियों की संख्या ज्यादा; देखें पूरा शेड्यूल


CM विष्णुदेव साय की हुंकार: 2026 तक नक्सलवाद का संपूर्ण खात्मा करेंगे सुनिश्चित


Sensational Case of Cyber Fraud In CG : रिटायर्ड डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर 1.28 करोड़ की लूट

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

कोरबा बिग ब्रेकिंग: गोपाल मोदी बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष

Arjun Mukherjee
April 26, 2025
शर्मसार खाकी: नशे में धुत आरक्षक भट्टी के पास लड़खड़ाते हुए मिला, वीडियो वायरल
India vs South Africa Super 8 Highlights 2026 : दाएं हाथ का ‘जादू’ बना टीम इंडिया की आफत सलमान आगा से लेकर इरासमस तक, सबने फंसाया
प्रशासन का ‘महा-बुलडोजर’ एक्शन’ 90 एकड़ सरकारी जमीन से 135 अवैध कब्जे साफ; फार्म हाउस और पक्के मकान जमींदोज
काली पट्टी लगाकर एटीएम से पैसे उड़ाते थे आरोपी, डायल 112 की तत्परता से पकड़ा गया गिरोह का सदस्य
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?