News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > जापान में पीएम मोदी ने शिगेरू इशिबा के साथ बुलेट ट्रेन में किया सफर, आज चीन के लिए होंगे रवाना
देश

जापान में पीएम मोदी ने शिगेरू इशिबा के साथ बुलेट ट्रेन में किया सफर, आज चीन के लिए होंगे रवाना

Last updated: August 30, 2025 1:18 pm
Arjun Mukherjee
Published: August 30, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय जापान के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। यहां पर पीएम मोदी ने भारत-जापान इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लिया। आज पीएम मोदी के जापान दौरे का आखिरी दिन है। जापान से पीएम मोदी चीन के तियानजिन शहर जाएंगे, जहां पर वह एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

Contents
भारत और जापान के बीच कई समझौतों पर बनी बातपीएम मोदी ने की बुलेट ट्रेन की सवारीजापान के गर्वनरों से की पीएम मोदी ने मुलाकातभारतीय ट्रेन ड्राइवरों से पीएम मोदी ने की मुलाकातचीन के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी

जापान की दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने अपने समकक्ष शिगेरू इशिबा के साथ शिखर वार्ता की। इस दौरान दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया। बता दें पीएम मोदी की इस जापान की यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और जापान के बीच रिश्तों को और मजबूत करना है।

भारत और जापान के बीच कई समझौतों पर बनी बात

बता दें कि पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान भारत और जापान के बीच कई अहम समझौतों पर बात बनी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। इस पोस्ट को पीएम मोदी ने रिपोस्ट भी किया है।

पीएम मोदी ने की बुलेट ट्रेन की सवारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान में बुलेट ट्रेन की सवारी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ बुलेट ट्रेन की यात्रा की। जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेंडई की ओर जा रहा हूं. कल रात से ही सिलसिला जारी है, और मैं आपके साथ कार में रहूंगा।

जापान के गर्वनरों से की पीएम मोदी ने मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी जापान यात्रा के दौरान वहां पर 16 प्रान्तों के राज्यपालों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने इसकी एक तस्वीर भी साझा की। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज सुबह टोक्यो में, जापान के 16 प्रान्तों के राज्यपालों के साथ बातचीत की। राज्य-प्रान्त सहयोग भारत-जापान मैत्री का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। यही कारण है कि कल 15वें वार्षिक भारत-जापान शिखर सम्मेलन के दौरान इस पर एक अलग पहल शुरू की गई। व्यापार, नवाचार, उद्यमिता आदि क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। स्टार्टअप, तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे भविष्योन्मुखी क्षेत्र भी लाभकारी हो सकते हैं।

भारतीय ट्रेन ड्राइवरों से पीएम मोदी ने की मुलाकात

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को JR ईस्ट में ट्रेनिंग ले रहे भारतीय ट्रेन ड्राइवरों से मुलाकात की। इस दौरान जापान के पीएम भी मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने उनके साथ फोटो भी खिंचाई, जिसको उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से पोस्ट किया था।

चीन के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान दौरे का आज आखिरी दिन है। अपने दौरे के आखिरी दिन पीएम मोदी टोक्यो इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री का दौरा करेंगे। पीएम मोदी के सम्मान में जापान के प्रधानमंत्री ने लंच का आयोजन किया है। इसके तुरंत बाद वह दोपहर करीब 12:20 बजे पीएम मोदी चीन के तियानजिन के लिए रवाना हो जाएंगे। चीन में पीएम मोदी 31 अगस्त और 1 सितंबर को एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

You Might Also Like


Surajkund Mela Accident : झूला हादसे में पुलिस इंस्पेक्टर की जान गई, कई की हालत गंभीर


CJI Shapath : CJI भूषण आर. गवई के स्थान पर संभाली जिम्मेदारी


भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला ODI सीरीज: हरमनप्रीत कौर ने पूरे किए 150 मैच, बनीं तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ी


Crime News : ‘शोक का स्कोरकार्ड’, जहरीली शराब ने छीनी 4 जिंदगियां, 6 की रोशनी; मोतिहारी में खौफ का माहौल


नया साल 2026 लाएगा बड़े बदलाव, गैस से बैंकिंग तक बदले जाएंगे नियम

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

इंजीनियरिंग सिलेबस में श्रीमद्भागवत गीता की एंट्री, संस्कृति और ज्योतिष भी होगा पाठ्यक्रम का हिस्सा

Arjun Mukherjee
May 25, 2025
धर्मांतरण को लेकर बवाल, स्कूल प्राचार्य के खिलाफ थाने में दी गई शिकायत
Horoscope : 12 जनवरी 2026 का राशिफल
कलेक्टरेट ऑफिस को उड़ाने की धमकी से हड़कंप, कश्मीर से आया ई-मेल अलर्ट
छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती: लिखित परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?