News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > Blog > मरे पक्षी दिखें तो हो जाएं अलर्ट, दें जानकारी; रायगढ़ में चिकन पका रहे 8 होटलों पर 65 हजार का जुर्माना
Blog

मरे पक्षी दिखें तो हो जाएं अलर्ट, दें जानकारी; रायगढ़ में चिकन पका रहे 8 होटलों पर 65 हजार का जुर्माना

Last updated: February 7, 2025 5:37 am
Arjun Mukherjee
Published: February 7, 2025
Share
SHARE

बिलासपुर। बर्ड फ्लू को लेकर जिला हाई अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन के निर्देश पर कुक्कुट पालन से मुर्गियों और बतखों के सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। फिलहाल मरे हुए पक्षी नजर आने पर तत्काल सूचना देने की अपील की गई है।

उधर, रायगढ़ में बर्ड फ्लू नियंत्रण के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के तहत नगर निगम क्षेत्र में दरकिनार किया जा रहा था। जिस पर पोल्ट्री पदार्थों के विक्रय और उपयोग के संबंध में पोल्ट्री मार्केट और होटलों की औचक जांच की गई।

संयुक्त टीम ने शहर में आमंत्रण होटल, जानकी होटल, पंजाब होटल सहित 8 होटलों में औचक जांच में यहां चिकन पकाते पाया गया। इस पर इन होटलों पर कुल 65 हजार का जुर्माना लगाया गया और चिकन पकाने को बंद कराते हुए सभी होटल प्रबंधन को कड़ी फटकार भी दिए हैं।

बताते चलें कि चक्रधर नगर सरकारी पोल्ट्री फार्म मुर्गी में बर्ड फ्लू की पुष्टि मध्यप्रदेश के लैब में जांच करने पर हुई थी। इसके बाद से पोल्ट्री फार्म के सभी मुर्गियों एवं अंडे को मारा गया। सुरक्षागत कारणों से कलेक्टर ने भारत सरकार के दिशा-निर्देश पर क्षेत्र के 10 किलोमीटर के दायरे में मुर्गे मुर्गियों, अड़े की बिक्री पर प्रतिबंधित किया गया था। इसके बावजूद लोग चोरी-छिपे मुर्गे की बिक्री कर रहे थे।

बर्ड फ्लू की आशंका के चलते चिड़ियाघरों में भी जानवरों को चिकन की जगह मटन देना शुरू कर दिया गया है।

बिलासपुर में जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

बिलासपुर के जिला प्रशासन की तरफ से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि जिला अभी बर्ड फ्लू को लेकर पूरी तरह से सुरक्षित है। मगर, अन्य शहरों में आने वाले मामलों को देखते हुए सावधानी बरती जा रही है। कुक्कुट पालन केंद्र के मुताबिक, हर माह मुर्गी आदि का सेंपल जांच के लिए रायपुर भेजा जाता है, ताकि उससे यह पुष्टि हो जाए कि इन्हें किसी प्रकार की बीमारी तो नहीं है।

इससे पहले जितने भी सेंपल की रिपोर्ट आए हैं, वे नेगिटिव रहे हैं। वहीं, एक महीने के दरमियान किसी भी मुर्गी और बतख की मौत नहीं हुई है। साफ है कि अभी तक जिले में बर्ड फ्लू नहीं फैला है। मगर, दूसरे राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखकर सावधानी बरती जा रही है।

अलर्ट मोड में है विभाग

कुक्कुट पालन केंद्र के प्रभारी डॉ. आरके गुप्ता के मुताबिक, शासन से निर्देश मिलने का बाद फिर सैंपल भेजा जाएगा। केंद्र में सभी पक्षियों की पूरी निगरानी की जा रही है। मगर, अब तक किसी भी प्रकार से बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं। फिर भी विभाग अलर्ट मोड पर है और लोगों को जागरूक कर रहा है।

मौजूदा स्थित में रोजाना कुक्कुट पालन केंद्र में दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। लेकिन अधिकारियों व कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कोई संसाधन नहीं है। जबकि पालन केंद्र प्रबंधन ने शासन स्तर पर पीपीई किट, सैनिटाइजर, हेंड ग्लोब्स और मास्क की डिमांड की है, जो अब तक नहीं मिल पाया है।

संसाधन विहीन है कुक्कुट पालन

महज कुछ ही दिनों के भीतर चिकन बाजार में गिरावट आ गई है। यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो इसका असर भी बाजार पर पड़ेगा। जिले में बर्ड फ्लू नहीं फैलने की पुष्टि होने के बाद बाजार में रौनक लौट आएगी। वहीं, अंडा बाजार में भी इसका असर दिखने लगा है और वहां भी बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है।


उरगा थाना क्षेत्र के चर्चित मामले में आया फैसला, 5 साल की सजा


कोरबा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कुसमुंडा, हरदीबाजार, रामपुर सहित कई थाने–चौकियों के प्रभारी बदले


Vastu Tips: लाख कोशिशों के बाद भी हाथ में नहीं टिक रहा पैसा, तो ये वास्तु उपाय आएंगे आपके काम


Vikrant Massey ने एक्टिंग से संन्यास लेने का किया ऐलान, इमोशनल पोस्ट शेयर कर लिखा- दो आखिरी फिल्में और


Hong Kong Tai Po fire incident : ताई पो, हॉन्गकॉन्ग में भीषण आग: 44 की मौत, 279 घायल; मचान में लगी आग ने आठ टावरों को अपनी चपेट में लिया

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

Darjeeling : दार्जिलिंग आपदा: भूस्खलन के मलबे में दबे 14 शव, मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका

Arjun Mukherjee
October 5, 2025
शादी का झांसा देकर बनाए गए शारीरिक संबंधों का आरोप
Parliament Budget Session 2026 Updates : लोकसभा में हाई-वोल्टेज ड्रामा राहुल गांधी को बोलने देने की मांग पर अड़ा विपक्ष, स्पीकर को हटाने के संकल्प की तैयारी
Raigarh Factory Blast : रायगढ़ औद्योगिक हादसा टायर फैक्ट्री ब्लास्ट में बच्ची की दर्दनाक मौत
05 July Horoscope : इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलने की है उम्मीद, निवेश से होगा फायदा, जानिए अपना राशिफल …
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?