News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए IAS अधिकारी, घर से बरामद हुए 47 लाख रुपये नकद
छत्तीसगढ़

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए IAS अधिकारी, घर से बरामद हुए 47 लाख रुपये नकद

Last updated: June 11, 2025 7:19 pm
Arjun Mukherjee
Published: June 11, 2025
Share
SHARE

2021 बैच के IAS अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। IAS अधिकारी को ओडिशा सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने उन्हें 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया और तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

धरमगढ़ //

ओडिशा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 2021 बैच के IAS अधिकारी और धरमगढ़ के उप-कलेक्टर धीमान चकमा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। ओडिशा सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने उन्हें 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया और तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके बाद उनके सरकारी आवास पर छापेमारी की गई, जिसमें 47 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी भी बरामद की गई।

आपको बता दें कि रिश्वतखोरी की यह घटना रविवार को सामने आई, जब कालाहांडी जिले के एक व्यवसायी ने धीमान चकमा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। व्यवसायी का आरोप था कि उप-कलेक्टर ने रिश्वत की मांग की थी और रकम न देने पर उनके व्यापार के खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी थी। इस शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और धरमगढ़ में चकमा के सरकारी आवास पर उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

टेबल की दराज में छिपाकर रखे थे नोट

दरअसल, सतर्कता विभाग की जांच में यह खुलासा हुआ कि चकमा ने रिश्वत के 100 रुपये के नोटों के 26 बंडलों को गिना और फिर उन्हें अपने ऑफिस टेबल की दराज में रख दिया। विजिलेंस अधिकारियों ने जब उनके सरकारी आवास की तलाशी ली, तो वहां से अलग-अलग जगहों पर छुपाकर रखी गई 47 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। इससे साफ है कि उनके पास काफी मात्रा में काला धन था।

भ्रष्टाचारी अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज

IAS अधिकारी के खिलाफ अब भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और उनके बैंक खातों व अन्य संपत्तियों की जांच भी शुरू हो गई है।

लोगों की उम्मीदों पर पानी फिरा

धीमान चकमा ने 2021 में UPSC परीक्षा पास की थी और IAS बने थे। परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने समाचार एजेंसी ANI को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा था कि वे समाज और खासकर उत्तर-पूर्वी राज्यों के कल्याण के लिए काम करना चाहते हैं। त्रिपुरा से ताल्लुक रखने वाले चकमा को एक मेहनती और ईमानदार अफसर माना जा रहा था। लेकिन अब जब उनके ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, तो लोग उनकी ईमानदारी और मंशा पर सवाल उठाने लगे हैं।

प्रशासन में बढ़ती भ्रष्टाचार की चिंता

धीमान चकमा जैसे युवा और होनहार अधिकारियों से देश को बड़ी उम्मीदें होती हैं। लेकिन जब इस तरह के अफसर रिश्वत लेते पकड़े जाते हैं, तो आम जनता का सिस्टम से विश्वास उठने लगता है। सरकार की तरफ से यह कड़ा कदम (तत्काल निलंबन) जरूरी था, लेकिन अब ज़रूरत है कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ हो और दोषियों को सख्त सजा दी जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


CG NEWS : छत्तीसगढ़ के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी, सीएम साय के निमंत्रण को दी सहमति


Raigarh Pollution Protest : रायगढ़ में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ सड़कों पर उतरे युवा कांग्रेसी


Iron Factory Accident : ठेकेदार ने दी 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, माने परिजन


CG News : वैट खत्म होने से शराब की कीमतों में कमी आने की उम्मीद है


एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस सोल्लासपूर्ण मनाया गया

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

LIVE : गृह एवं जेल विभाग की कार्ययोजनाओं पर मंत्री Vijay Sharma की बड़ी जानकारी

Arjun Mukherjee
February 13, 2026
कोरबा में हड़कंप, भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी
अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नगर पालिका की सख्ती से हड़कंप, अतिक्रमण हटाने भारी पुलिस बल के साथ बड़ी कार्रवाई
भारी भीड़ के चलते सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में हादसा, दो श्रद्धालुओं ने दम तोड़ा
Ration Card Suspended: 32 लाख परिवार राशन से वंचित, E-KYC की अनदेखी पड़ी भारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?