News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का भयावह आंकड़ा’ एक साल में 6,967 मौतें, High Court’ सख्त
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का भयावह आंकड़ा’ एक साल में 6,967 मौतें, High Court’ सख्त

Last updated: July 22, 2026 3:45 pm
Arjun Mukherjee
Published: July 22, 2026
Share
SHARE

High Court’ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और उनमें हो रही मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार, पुलिस प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) पर कड़ी नाराजगी जताई है। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि पिछले एक वर्ष में राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में 6,967 लोगों की मौत हुई है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए हाईकोर्ट ने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत शपथपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Contents
“क्या पुलिस का काम सिर्फ गाय हांकना है?”हादसों के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंताNHAI और जिला प्रशासन को निर्देशसड़क सुरक्षा पर व्यापक योजना बनाने के संकेत

“क्या पुलिस का काम सिर्फ गाय हांकना है?”

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि, “क्या पुलिसकर्मियों का काम सिर्फ मवेशियों को हांकना है या यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना भी है?” अदालत ने कहा कि सड़कों पर नियमों का पालन कराने, ओवरस्पीडिंग रोकने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की जिम्मेदारी पुलिस की है, लेकिन जमीनी स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है।

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर जारी, कोरबा-बिलासपुर समेत कई जिलों में अलर्ट

हादसों के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

अदालत के समक्ष प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, राज्य में प्रतिदिन औसतन कई लोगों की जान सड़क दुर्घटनाओं में जा रही है। इनमें राष्ट्रीय राजमार्गों के अलावा राज्य मार्ग और ग्रामीण सड़कें भी शामिल हैं। कोर्ट ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में मौतें केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि यह प्रशासनिक विफलता का संकेत हैं।

NHAI और जिला प्रशासन को निर्देश

हाईकोर्ट ने NHAI, सभी जिलों के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से पूछा है कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं। अदालत ने सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों, ब्लैक स्पॉट की पहचान, चेतावनी संकेत, स्ट्रीट लाइट, स्पीड कंट्रोल उपाय और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी शपथपत्र के माध्यम से मांगी है।

सड़क सुरक्षा पर व्यापक योजना बनाने के संकेत

कोर्ट ने यह भी संकेत दिए कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो सड़क सुरक्षा को लेकर राज्यव्यापी व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए जा सकते हैं। अदालत ने अधिकारियों से कहा कि वे केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहें, बल्कि दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी और समयबद्ध कदम उठाएं।

मामले की अगली सुनवाई में NHAI, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को अपनी रिपोर्ट पेश करनी होगी। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि सड़क हादसों में हो रही मौतों को हल्के में नहीं लिया जा सकता और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

You Might Also Like


डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया राष्ट्र का महान विचारक


“शादी से इनकार पर दरिंदगी: युवक ने महिला के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, हालत नाजुक”


BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में ED की बड़ी छापेमारी, प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन घोटाले पर शिकंजा कसा


Theft at officers houses: मनेन्द्रगढ़ और पखांजूर में चोरों का धावा, पुलिस को मिले अहम सुराग


मां-बेटी मर्डर मिस्ट्री सुलझी, पड़ोसी निकला कातिल

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

ACB की बड़ी कार्रवाई, सहकारिता निरीक्षक 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Arjun Mukherjee
December 17, 2025
भारत-पाक सीजफायर पर क्रेडिट की जंग: ट्रंप के बाद चीन बोला—हमने रुकवाया संघर्ष
Chhattisgarh Assembly Budget Session 2026 : विष्णुदेव साय सरकार का टेस्ट बजट सत्र के 11वें दिन मुख्यमंत्री के विभागों की अनुदान मांगों पर बहस
World Water Day 2025: हर साल बाढ़ से जूझते असम के गांवों के लिए आशा की किरण बना मोबाइल वॉटर ट्रीटमेंट यूनिट
Mahanadi Bhawan Meeting : धान खरीदी, बोनस और भुगतान व्यवस्था पर हो सकता है फैसला
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?