News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > दोस्ती निकली दुश्मनी में भारी! लड़कियों ने अपनी ही सहेली को पीटा, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़

दोस्ती निकली दुश्मनी में भारी! लड़कियों ने अपनी ही सहेली को पीटा, वायरल हुआ वीडियो

Last updated: April 5, 2025 12:28 pm
Arjun Mukherjee
Published: April 5, 2025
Share
SHARE
https://lalluram.com/wp-content/uploads/2025/04/WhatsApp-Video-2025-04-05-at-11.29.36_4e078e46.mp4

राजधानी रायपुर में युवकों का गैंगवॉर तो आम बात है. लेकिन अब राजधानी रायपुर में युवतियों के एक गैंग ने अपनी ही सहेली के घर जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की और पीड़िता का दावा है कि उसे पंच (मुक्का) भी मारा. इस पूरे मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

दरअसल राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भावना नगर में एक फैशन डिजाइनर युवती के साथ घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है. घटना 3 अप्रैल को शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है, जब पीड़िता अपने घर पर नहाने गई थी.

पीड़िता, जो मूलतः ओडिशा के बोलांगीर जिले की रहने वाली है और पिछले सात वर्षों से रायपुर में रहकर फैशन डिजाइनिंग का कार्य कर रही है, ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उसने बताया कि पिछले एक माह से वह ईशा जांगड़े के मकान में किराए पर रह रही है.

शिकायत के अनुसार, घटना के दिन पीड़िता की सहेली कोमल जैन ने फोन कर कपड़े लेने की बात कही. उस समय पीड़िता पार्लर में थी, इसलिए उसने कोमल को घर आने से मना कर दिया और शाम करीब 6 बजे वह घर लौटी. नहाने से पहले उसने अपनी पांच सोने की अंगूठियां टी-टेबल पर रख दी थीं. इसी दौरान उसकी एक अन्य सहेली चंचल आहूजा घर पर मौजूद थी.

नहाने के दौरान अचानक दरवाजे पर दस्तक हुई. चंचल ने दरवाजा खोला, तो अलिशा राजपूत, अलिशा मेहता, दिव्या धुरेजा, मंजू द्विवेदी, कोमल जैन और रानी साहू घर में घुस आईं. पूछताछ के बाद दिव्या धुरेजा ने बाथरूम का दरवाजा लात मारकर खोल दिया और पीड़िता से उसकी एक अन्य सहेली आएशा राव के बारे में सवाल करने लगी. इसी बीच आरोपितों ने पीड़िता का मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया और उसके बाल खींचते हुए बाथरूम से बाहर लाकर मारपीट शुरू कर दी.

मारपीट के दौरान पीड़िता की गले की सोने की चैन गिर गई और शरीर पर चोट के निशान आए. चंचल आहूजा द्वारा विरोध करने पर उसे भी धक्का दिया गया. पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद जब उसने घर का जायजा लिया तो उसकी पांच अंगूठियां, एक सोने की चैन, दराज में रखे ₹30,000 नकद और एक iPhone भी गायब मिला.

 

You Might Also Like


बीजापुर-दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक जवान घायल


Coaching Operator Suicide : रायपुर में कोचिंग संचालक की आत्महत्या: पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो और सुसाइड नोट बरामद


छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच बारिश और ओलावृष्टि से मिली राहत, दो दिन और सुहावना रहेगा मौसम


open school result: रिजल्ट ने बढ़ाई चिंता, CG Open School में पास हुए कम छात्र


भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: शराब घोटाले में 22 अधिकारी सस्पेंड

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Fire in plastic factory
छत्तीसगढ़

Fire in plastic factory : जगदलपुर के सेमरा में प्लास्टिक प्लांट में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Arjun Mukherjee
November 20, 2025
नक्सलियों ने खदान में किया IED ब्लास्ट, चपेट में आए 2 मजदूर
CG Breaking News : धारदार हथियार से शरीर पर किए कई वार, हाथ-पेट-गले में गहरी चोट
Betting in electronics shop: महिला वर्ल्ड कप मैच पर सट्टेबाजी करते रंगे हाथ पकड़ा गया व्यापारी
CG NEWS : रेलवे स्टेशन से प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार, 13 किलो गांजा जब्त
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?