News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > Ghaziabad Encounter : गाजियाबाद में बड़ा एनकाउंटर, छात्र हत्याकांड का आरोपी असद पुलिस की गोली से ढेर
देश

Ghaziabad Encounter : गाजियाबाद में बड़ा एनकाउंटर, छात्र हत्याकांड का आरोपी असद पुलिस की गोली से ढेर

Last updated: May 31, 2026 9:42 am
Arjun Mukherjee
Published: May 31, 2026
Share
SHARE

Ghaziabad Encounter :  गाजियाबाद। गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी असद को मुठभेड़ में मार गिराया है। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह घटना के बाद से फरार चल रहा था।

Contents
बाइक विवाद में हुई थी छात्र की हत्यामुख्य आरोपी था असदपुलिस मुठभेड़ में हुआ घायलमदरसे वाली गली का रहने वाला था आरोपीबाइक को लेकर शुरू हुआ था विवादपरिजनों ने की थी सख्त कार्रवाई की मांगजांच जारी

बाइक विवाद में हुई थी छात्र की हत्या

जानकारी के अनुसार 28 मई को खोड़ा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय सूर्या प्रताप चौहान पर चाकू से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल सूर्या की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था और परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

मुख्य आरोपी था असद

पुलिस के मुताबिक मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था। इनमें से तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि मुख्य आरोपी असद पुत्र नवाब फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

CG CRIME : पेशी के दौरान हमला, अदालत परिसर में मचा हड़कंप

पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

ट्रांस हिंडन के पुलिस उपायुक्त धवल जायसवाल के अनुसार 31 मई को पुलिस को असद की मौजूदगी की सूचना मिली। घेराबंदी के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में असद घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मदरसे वाली गली का रहने वाला था आरोपी

पुलिस ने बताया कि असद खोड़ा थाना क्षेत्र की मदरसे वाली गली का निवासी था और सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी था।

बाइक को लेकर शुरू हुआ था विवाद

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद एक नई बाइक को लेकर शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि असद ने नई बाइक खरीदी थी और सूर्या ने उसे चलाने की इच्छा जताई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई।

परिजनों ने की थी सख्त कार्रवाई की मांग

हत्या के बाद सूर्या चौहान के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग की थी। घटना को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला था।

जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी भी जारी है। अन्य आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि पूरे मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like


Roster Failure Halts Flights : इंडिगो पर यात्रियों का फूटा गुस्सा, एयरपोर्ट्स पर लगा लंबा जाम


शतरंज की तरह लड़ा गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’, दुश्मन को भी नहीं पता था अगला कदम: जनरल द्विवेदी


Jeffrey Epstein Case : अमेरिका ने जारी किए एपस्टीन केस से जुड़े विवादास्पद दस्तावेज़


Patna Violence : युवक की मौत से भड़का जनाक्रोश, पटना में उग्र प्रदर्शन’ पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी गईं


नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़: RPF रिपोर्ट में प्लेटफॉर्म बदलाव को बताया हादसे का कारण

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

CG Ration Card Update : नए राशन कार्डधारकों को राहत नहीं, चावल के लिए दो महीने का इंतजार

Arjun Mukherjee
June 13, 2026
Champions Trophy 2025 जीतने पर भारतीय टीम को BCCI ने घोषित किया भारी पुरस्कार, मिलेगा इतने करोड़ रुपये
नशे में डूबे पिता की हैवानियत, बेरहमी से पीटकर मासूम बेटे की ली जान
अयोध्या में बड़ी कार्रवाई, राम मंदिर चोरी मामले के सभी आरोपी दबोचे गए
रेलवे का बड़ा फैसला: चांपा-कोरबा में तीसरी लाइन से लॉजिस्टिक लागत घटेगी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?