News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी में गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ फुल ड्रेस फ़ाइनल रिहर्सल
छत्तीसगढ़

फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी में गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ फुल ड्रेस फ़ाइनल रिहर्सल

Last updated: January 24, 2026 7:14 pm
Arjun Mukherjee
Published: January 24, 2026
Share
SHARE

कोरबा, 24 जनवरी 2026/ जिले में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के अंतर्गत शनिवार को फुटबॉल ग्राउंड, सीएसईबी कोरबा (पूर्व) में फाइनल रिहर्सल सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। रिहर्सल के दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार समस्त आयोजनों का अभ्यास किया गया।
फाइनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि की भूमिका में सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा परेड का निरीक्षण किया। मुख्य समारोह में प्रस्तावित कार्यक्रमों के अनुरूप ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित सभी गतिविधियों का क्रमबद्ध अभ्यास किया गया।
परेड में जिला पुलिस बल, नगर सेना, वन विभाग, सी.आई.एस.एफ., एन.सी.सी. तथा स्काउट-गाइड की टुकड़ियों ने सहभागिता की। परेड का नेतृत्व मुख्य परेड कमांडर आर.आई. श्री अनथराम पैकरा एवं सहायक परेड कमांडर एस.आई. श्री अजय सोनवानी द्वारा किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी अभ्यास सम्पन्न हुआ।
रिहर्सल के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने समारोह स्थल पर अतिथियों एवं आम नागरिकों की बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम, पेयजल, जलपान सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन से जुड़े शेष कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा विभागीय झांकियों के प्रवेश एवं निर्गत मार्ग को स्पष्ट रूप से चिन्हांकित कर सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने कार्यक्रम के दौरान अनुशासन बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि समारोह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सके।
इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रकाश इंडस्ट्रीज ब्लास्ट: प्रारंभिक जांच में लापरवाही उजागर, प्लांट मैनेजर समेत 2 पर FIR

CG News : मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का हाल और किसानों की प्रतिक्रिया

चार बच्चों के पिता ने की खुदकुशी? जंगल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

छात्रा से बैड टच के आरोप में प्रिंसिपल पर FIR, मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार

“छत्तीसगढ़ में 18 जिलों में बारिश और तेज हवाएं, मौसम विभाग का अलर्ट”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

नशे के खिलाफ बड़ा कदम, कोरबा पुलिस ने जब्त सामग्री को किया नष्ट

Arjun Mukherjee
May 8, 2025
प्रधानमंत्री मोदी 19 जुलाई को रायपुर में वरिष्ठ नेताओं से करेंगे सीधा संवाद
CG News : छत्तीसगढ़ बंद के बीच रायपुर के मैग्नेटो मॉल में जमकर बवाल
SIR Deadline : बूथ स्तर पर मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान
सबमर्सिबल पंप और बाइक चोरी का मामला सुलझा, आरोपियों की गिरफ्तारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?