News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: राज्यपाल डेका से लेकर डिप्टी सीएम, मंत्री, विधायक और सांसदों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, तस्वीरों में देखें विशेष झलक
छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: राज्यपाल डेका से लेकर डिप्टी सीएम, मंत्री, विधायक और सांसदों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, तस्वीरों में देखें विशेष झलक

Last updated: June 21, 2025 12:03 pm
Arjun Mukherjee
Published: June 21, 2025
Share
SHARE

रायपुर:  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने जहां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मण्डपम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित तमाम साय मंत्रिमंडल के तमाम सदस्यों, सांसद, विधायक और तमाम जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं के साथ योगाभ्यास किया.

Contents
  • उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में किया योग
  • उप मुख्यमंत्री साव ने बताया योग का महत्व
  • वित्त मंत्री चौधरी के साथ महापौर ने किया योगाभ्यास
  • स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दिया “स्वस्थ जीवन, श्रेष्ठ जीवन”
  • कृषि मंत्री नेताम ने किया तितली आसन
  • सांसद देवेंद्र प्रताप के साथ अधिकारियों ने किया योगाभ्यास
  • सांसद नाग ने कांकेर में किया योगाभ्यास
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मण्डपम में एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य थीम के तहत आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल होने पहुँचे. स्कूली छात्र-छात्राएँ, विभिन्न संगठनों के कर्मचारी, दिव्यांगजन और ट्रांसगेंडर समुदाय के लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया.

बालको नगर में 440 पेड़ों की कटाई: बालको की विकास परियोजना बनी पर्यावरण के लिए खतरा:- मो. न्याज नूर आरबी

कृषि मण्डपम में आयोजित योग कार्यक्रम में विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, कुलपति डॉ गिरीश चंदेल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, संभागायुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, एसएसपी लाल उमेंद सिंह, निगम कमिश्नर विश्वदीप मौजूद रहे. सभी जनप्रतिनिधियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया.

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में किया योग

योग दिवस के अवसर पर कवर्धा पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा स्कूटी से पहुंचे. कार्यक्रम में कलेक्टर गोपाल वर्मा, एसपी धर्मेंद्र सिंह छवाई सहित जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ आमजन ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया.

उप मुख्यमंत्री साव ने बताया योग का महत्व

योग दिवस के अवसर पर मुंगेली में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक पुन्नूलाल मोहले सहित जिले के अधिकारी -कर्मचारी और स्कूली बच्चों ने योग किया. इस दौरान उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि योग को हम सभी को नियमित रूप से करना चाहिए. योग हमे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत करता है. हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है.

वित्त मंत्री चौधरी के साथ महापौर ने किया योगाभ्यास

योग दिवस के अवसर पर रायगढ़ के बोईरदादर स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, निगम महापौर जीवर्धन चौहान सहित अन्य नेताओं और आम लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए.

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दिया “स्वस्थ जीवन, श्रेष्ठ जीवन”

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत झगराखांड़ स्थित मांगलिक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में बारिश के बावजूद आमजन में योग के प्रति उत्साह और समर्पण देखने को मिला. आयोजन स्थल पर सैकड़ों की संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने सामूहिक योग कर “स्वस्थ जीवन, श्रेष्ठ जीवन” का संदेश दिया.

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह, डीएफओ मनीष कश्यप, एसडीएम लिंगराज सिदार, संयुक्त कलेक्टर सीएस पैकरा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी योगाभ्यास में सम्मिलित हुए. कार्यक्रम में जिलेभर के अधिकारियों के साथ आमजन की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली.

कृषि मंत्री नेताम ने किया तितली आसन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कृषि मंत्री राम विचार नेताम के साथ कलेक्टर, डीएफओ, जिला पंचायत सीईओ सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए.

सांसद देवेंद्र प्रताप के साथ अधिकारियों ने किया योगाभ्यास

योग दिवस पर सक्ती के सामुदायिक भवन में आयोजित योग अभ्यास कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह के साथ कलेक्टर, एडीएम सहित जिले भर के अधिकारियों के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया. योगाभ्यास के बाद एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया गया.

सांसद नाग ने कांकेर में किया योगाभ्यास

कांकेर जिला मुख्यालय स्थित शासकीय नरहरदेव स्कूल में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया. योग संगम एवं हरित योग थीम पर हो रहे इस आयोजन में कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग के साथ सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

विश्व योग दिवस के अवसर पर जगदलपुर के इंदिरा स्टेडियम में आयोजित योग साधना कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शहरवासी और स्कूली छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास कर योग कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया.

प्रदेश अध्यक्ष सिंहदेव ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ वासियों के साथ बस्तरवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है. उन्होंने योग को भारत की प्राचीन परंपरा बताते हुए कहा कि आज यह दुनिया भर में अपनाया जा रहा है.


Major Accident At Maredmilly Ghat : खाई में गिरी बस, 8 यात्रियों की मौत, कई घायल


Chhattisgarh Voter List 2026 : फर्जी वोटरों पर निर्वाचन आयोग की स्ट्राइक, कटे 25 लाख नाम


नदी ने छीना एक दोस्त: चार में से एक की डूबकर मौत


CG NEWS : छत्तीसगढ़ के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी, सीएम साय के निमंत्रण को दी सहमति


Women Fight Video Viral : दो महिलाओं ने मिलकर तीसरी की पिटाई, बाल खींचकर किया हमला

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Janjgir-Champa Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर घर लौट रहे युवक को कुचला, मौके पर मौत

Arjun Mukherjee
December 4, 2025
कुदुरमाल-उरगा समेत कई गांवों का मुख्य संपर्क पुल जर्जर
Smart Study Tips : बोर्ड और कॉम्पिटिटिव एग्जाम में टॉप करने के आसान उपाय
पार्थ मुखर्जी बने गेवरा परियोजना के महाप्रबंधक
यूपी शासन-प्रशासन पर छोड़े तीखे तीर, लोकसभा में संभल हिंसा पर क्या-क्या बोले अखिलेश
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?