News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > पूर्व सरपंच से 50 हजार की ठगी, विकास कार्य के नाम पर झांसा
छत्तीसगढ़

पूर्व सरपंच से 50 हजार की ठगी, विकास कार्य के नाम पर झांसा

Last updated: May 19, 2025 10:50 am
Arjun Mukherjee
Published: May 19, 2025
Share
SHARE

कोरबा। विकास कार्यों की जल्द स्वीकृति दिलाने के नाम पर ग्राम पंचायतों से ठगी करने वाले शातिर ठग शहजादा उर्फ राजू उर्फ जावेद खान के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने खुद को पूर्व शिक्षामंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का ओएसडी बताकर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी की है।

इस मामले में पहली शिकायत ग्राम पंचायत खरडी, थाना पेंड्रा, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के पूर्व सरपंच चन्द्रप्रीतम सिंह ने दर्ज कराई है। प्रार्थी ने बताया कि वह वर्ष 2019 से 2024 तक सरपंच पद पर कार्यरत रहा है। 5 मई 2023 को दोपहर 3 बजे शहजादा उर्फ जावेद उसके घर पहुंचा और खुद को प्रेमसाय सिंह टेकाम तथा पूर्व प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल का ओएसडी बताते हुए लेटरपेड दिखाया। उसने ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की जल्द स्वीकृति का झांसा देकर एक प्रतिशत कमीशन के रूप में एडवांस 50,000 रुपये की मांग की। प्रार्थी उसके झांसे में आ गया और नकद राशि दे दी।

बाद में जब कोई कार्य स्वीकृत नहीं हुआ और आरोपी से पैसे वापस मांगे गए, तो वह टालमटोल करने लगा और फिर संपर्क से बचने लगा। जांच में स्पष्ट हुआ कि आरोपी किसी मंत्री का ओएसडी नहीं है और उसने फर्जी दस्तावेजों के जरिए ठगी की।

देवरीखुर्द की पूर्व सरपंच भी बनी शिकार

उक्त आरोपी द्वारा ग्राम देवरीखुर्द की पूर्व सरपंच सीताबाई मार्को से भी 25,000 रुपये की ठगी की गई है। उसने सीताबाई को भी कांक्रीट सड़क, पुलिया, रिटर्निंग वॉल आदि निर्माण कार्यों की स्वीकृति दिलाने का झांसा दिया था।

वहीं, एक अन्य मामले में आरोपी ने 15 मई 2023 को दीपक श्रीवास की उपस्थिति में 35,000 रुपये नकद लिए और फिर 19 मई को अपनी पत्नी सोनी खान के फोन-पे खाते में 10,000 और 5,000 रुपये ट्रांसफर कराए। कुल मिलाकर आरोपी ने 50,000 रुपये की धोखाधड़ी की और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया।

You Might Also Like


CG News : स्कूल में धार्मिक पुस्तक वितरण पर भारी विरोध, शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज


केशकालवासियों को सौगात: NH-30 के उन्नयन हेतु ₹8.75 करोड़ स्वीकृत


अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर: 53 मकानों पर निगम की बड़ी कार्रवाई


DEO Office Fire : DEO ऑफिस से उठता धुएं का गुबार, कर्मचारियों और आसपास के लोगों में दहशत


CG NEWS : सिने मैक्स में हंगामा, फिल्म प्रिंट लेट पहुंची तो दर्शकों ने किया विरोध

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

प्रेमिका के दूर जाते ही टूटा प्रेमी का हौसला: लिव-इन में रह रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Arjun Mukherjee
May 29, 2025
छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश सीमा पर 11 नक्सली करेंगे सरेंडर, हार्डकोर नक्सली कबीर भी शामिल
Chhattisgarh Naxal News : ‘हिडमा गाना’ से गरमाया माहौल’ नक्सली कमांडर रूपी के अंतिम संस्कार पर विवाद
Heart Breaking Case : MBA छात्रा की हत्या के बाद आरोपी ने लाश के पास बैठकर पी शराब, फिर करने लगा ‘रूह’ से बात
रक्षाबंधन 2025 : 9 अगस्त को मनाया जाएगा भाई-बहन के प्रेम का पर्व, इस बार भद्रा का साया नहीं
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?