News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > “48 घंटे में कत्ल की चौकाने वाली चार वारदातें: बेटे ने बाप को मारा, दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट” तलाश में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़

“48 घंटे में कत्ल की चौकाने वाली चार वारदातें: बेटे ने बाप को मारा, दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट” तलाश में जुटी पुलिस

Last updated: June 12, 2025 4:39 pm
Arjun Mukherjee
Published: June 12, 2025
Share
SHARE

बालोद। शांत माने जाने वाले बालोद जिले में बीते 48 घंटों के भीतर चार अलग-अलग हत्या की वारदातों ने सनसनी फैला दी है। चारों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दो मामलों में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया हैं, जबकि बाकी मामलों में अपराधियों की तलाश जारी है।

बुधवार की रात रनचीरई थाना क्षेत्र के खुटेरी गांव में 40 वर्षीय देवभ्रत बिंजेकर का शव सड़क पर खून से लथपथ अवस्था में मिला। शव पर कई जगह गहरे चोट के निशान थे, जिससे प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गांव में घटना के बाद से दहशत का माहौल है।

दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के 265 शिकारी बाबा इलाके में बुधवार को सतनाम उर्फ जग्गू नामक युवक ने अपनी मां ललिता बाई चतुर्वेदी की चरित्र पर शक के चलते डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वह शराब के नशे में था। मां को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।

छत्तीसगढ़: यूट्यूब से बना फर्जी तांत्रिक, महिला से 36 लाख की ठगी और फ्लैट कब्जाने की साजिश –आरोपी गिरफ्तार

बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बघमरा में मंगलवार को 65 वर्षीय गीता बाई देवांगन की खून से लथपथ लाश उनके घर में मिली। वह घर में बहू के साथ थीं, जबकि पति बेटी के घर गए हुए थे। किसी अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की है। आरोपी अभी तक फरार है।

डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में मंगलवार को टिकरापारा निवासी विजय बघेल की उसके ही दोस्त जालम आमदो ने शराब पीते वक्त हुए विवाद के बाद लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना एक शराब दुकान के सामने हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।

बालोद जिले में लगातार हो रही इन वारदातों ने न केवल जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि आम जनता के भीतर भय का माहौल भी पैदा कर दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस इन मामलों में कब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी करती है।


Children’s Day NCC Programme : सीएम विष्णु देव साय ने बच्चों को दी अनोखी सौगात, एनसीसी कैडेट्स को उड़ान का अवसर


जम्मू-कश्मीर में सेना का बड़ा एक्शन: पुंछ में दो आतंकी ढेर, ऑपरेशन ‘शिवशक्ति’ सफल


Korba Accident : कोरबा में पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, अस्पताल में चार की हालत गंभीर


Administrative Meeting : मुख्यमंत्री की बड़ी बैठक: शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की हुई गहन समीक्षा


interim bail: सुप्रीम कोर्ट ने मानवीय आधार पर दी अनवर ढेबर को जमानत

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में IPS अधिकारियों की बड़ी पदोन्नति, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Arjun Mukherjee
January 23, 2026
कांग्रेस के जिला ग्रामीण ने दिया इस्तीफा
Magh Festivals 2026 : पुण्य का संगम, 4 जनवरी से आस्था की दहलीज पर माघ मास, जानिए क्यों खास है यह 2026 की शुरुआत
Excise Scam :पूर्व आबकारी आयुक्त पर गड़बड़ी का आरोप, सरकारी तंत्र पर सवाल
कांग्रेस का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त, देखें पूरी लिस्ट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?