News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कोरबा में वनकर्मियों पर हमला: लकड़ी तस्करों ने बनाया बंधक, संघ ने की सख्त कार्रवाई की मांग
छत्तीसगढ़

कोरबा में वनकर्मियों पर हमला: लकड़ी तस्करों ने बनाया बंधक, संघ ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Last updated: November 19, 2025 4:55 pm
Arjun Mukherjee
Published: November 19, 2025
Share
SHARE

कोरबा। जिले में वन संरक्षण के लिए तैनात वनकर्मियों पर लकड़ी तस्करों द्वारा हमला किए जाने की गंभीर घटना सामने आई है। करतला वन परिक्षेत्र के ग्राम जोगीपाली में 14 नवंबर की रात लकड़ी तस्करों ने दो वनकर्मियों पर न सिर्फ हमला किया, बल्कि उन्हें बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट भी की। घटना के बाद पूरे वन विभाग में आक्रोश व्याप्त है। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Contents
  • हाथियों की निगरानी के दौरान मिली तस्करी की सूचना
  • ट्रैक्टर में ले जा रहे थे साल के लट्ठे
  • लाठी-डंडों से पिटाई, मोबाइल लूटा – हत्या का प्रयास
  • वन कर्मचारी संघ की कड़ी प्रतिक्रिया

हाथियों की निगरानी के दौरान मिली तस्करी की सूचना

जानकारी के अनुसार सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी चमरू सिंह कंवर और बीट गार्ड गजाधर सिंह राठिया 14 नवंबर की रात रामपुर जंगल में 38 हाथियों के झुंड की निगरानी पर थे। इसी दौरान कक्ष क्रमांक OA 1464 मुड़धोवा पतरा जंगल से साल की लकड़ी तस्करी की सूचना मिली। दोनों कर्मचारी तुरंत मौके की ओर रवाना हुए।

ट्रैक्टर में ले जा रहे थे साल के लट्ठे

जंगल में पहुंचने पर उन्हें जोगीपाली निवासी अंकुश पटेल और मना राम पटेल ट्रैक्टर में साल के लट्ठे ले जाते मिले। उनके साथ करीब एक दर्जन अन्य लोग भी मौजूद थे। वनकर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो तस्कर आगबबूला हो गए।

लाठी-डंडों से पिटाई, मोबाइल लूटा – हत्या का प्रयास

आरोप है कि तस्करों ने तुरंत वनकर्मियों पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से मारपीट की, मोबाइल छीन लिया और जबरन उन्हें गांव की ओर ले जाया गया। गांव पहुंचकर भी उनकी जमकर पिटाई की गई और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर हत्या का प्रयास किया गया। इस घटना में दोनों वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

वन कर्मचारी संघ की कड़ी प्रतिक्रिया

घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ सक्रिय हो गया। संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने साफ कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो पूरा विभाग उग्र आंदोलन करेगा।


पुवर्ती गांव में सुरक्षा बलों की संवेदनशील पहल, समय पर अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला


24 वर्षीय महिला ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या


कोरबा में करंट लगने से डॉक्टर की मौत, पत्नी गंभीर रूप से झुलसी


अमर अग्रवाल को आया फोन…राज्यपाल से 75 मिनट तक मीटिंग:मंत्रिमंडल विस्तार पर हलचल तेज


CG Murder Case : भाई ने निभाया ‘दुश्मन’ का रोल बहन के प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए रची साजिश, अब पहुंचेगा जेल

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

भाजपा और समर्थक दलों के 44 विधायकों का समर्थन, मणिपुर में सरकार गठन की कवायद तेज

Arjun Mukherjee
May 28, 2025
05 November Horoscope : इस राशि के जातकों का बन रहा है शादी का योग, जानिए अपना राशिफल …
पुलिस लाइन में नवआरक्षक की आत्महत्या: किचन में फंदे से लटका मिला शव, पत्नी को मायके छोड़ लौटा था घर
काली पट्टी लगाकर एटीएम से पैसे उड़ाते थे आरोपी, डायल 112 की तत्परता से पकड़ा गया गिरोह का सदस्य
मेगा प्रोजेक्ट के कार्यों को प्राथमिकता से समय पर पूरा करे विभाग:कलेक्टर अजीत वसंत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?