News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > जिले में पहली बार डीएमएफ से 52 करोड़ से अधिक राशि से 481 नए आंगनबाड़ी भवन निर्माण की मिली स्वीकृतिl
छत्तीसगढ़

जिले में पहली बार डीएमएफ से 52 करोड़ से अधिक राशि से 481 नए आंगनबाड़ी भवन निर्माण की मिली स्वीकृतिl

Last updated: July 14, 2025 8:41 pm
Arjun Mukherjee
Published: July 14, 2025
Share
SHARE

कोरबा 14 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा अनुरूप जिले में बाल शिक्षा और पोषण के क्षेत्र में ठोस सुधार लाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज न्यास मद (डीएमएफ) का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है।
इसी कड़ी में कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा बड़ी पहल करते हुए कोरबा जिले के सुदूर और दुर्गम, पहुँचविहीन क्षेत्रों में 481 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के लिए 52 करोड़ से अधिक राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह पहल जिला प्रशासन की दूरदर्शिता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

जिले में पहली बार डीएमएफ से 52 करोड़ 68 लाख 65 हजार की लागत से सभी विकासखंडों में कुल 481 नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की मंजूरी दी गई है, इससे जिले में शिशु शिक्षा, पोषण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को निश्चित ही नया आयाम मिलेगा।
इस स्वीकृति के तहत कोरबा विकासखंड में 6 करोड़ 39 लाख 88 हजार की लागत से 56 नए आंगनबाड़ी भवन निर्मित किए जाएंगे। इसी प्रकार करतला विकासखंड में 8 करोड़ 63 लाख 85 हजार की लागत से 78 आंगनबाड़ी भवन, कटघोरा में 7 करोड़ 56 लाख 16 हजार की लागत से 65 आंगनबाड़ी भवन, विकासखंड पाली में 10 करोड़ 17 लाख 6 हजार की लागत से 93 आंगनबाड़ी भवन एवं पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड में 19 करोड़ 91 लाख 70 हजार की लागत से 189 आंगनबाड़ी भवन निर्माण किए जाएंगे ।
इन भवनों का निर्माण कार्य मे आवश्यक सुविधाओं को विशेष ध्यान रखा जाएगा जहाँ बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा, पोषण आहार और स्वास्थ्य सेवाएं एक ही छत के नीचे सुलभ होंगी। इससे स्थानीय ग्रामीण और आदिवासी समुदायों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इन भवनों के निर्माण से ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में बाल शिक्षा एवं पोषण सेवाओं को मजबूती मिलेगी साथ ही माताओं और बच्चों के लिए एक सुरक्षित और अनुकूल वातावरण भी सुनिश्चित होगा।

गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में भी शिशु शिक्षा को संबल प्रदान करने हेतु जिला खनिज न्यास निधि से जिले के नगरीय क्षेत्र के विभिन्न जोन के अनेक वार्डो में कुल 96 नवीन आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण हेतु 12 करोड़ 40 लाख की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। जिसमें नगर पालिका निगम कोरबा के विभिन्न जोन अंतर्गत 88 नए आंगनबाड़ी भवन एवं नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के विभिन्न वार्डो में 08 नवीन आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य शामिल है।
कलेक्टर द्वारा आज जिले के दूरस्थ क्षेत्रो, वनांचलों में बाल शिक्षा को मजबूती प्रदान करते हुए 52 करोड़ से अधिक राशि से 481 नए आंगनबाड़ी भवन निर्माण की स्वीकृति दी है।
आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण से प्रारंभिक बाल विकास, पोषण सुधार और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नया बल मिलेगा।
डीएमएफ राशि का यह सुनियोजित उपयोग जिले में शिशु शिक्षा और पोषण व्यवस्था को एक नई दिशा देगा।

You Might Also Like


Chhattisgarh LPG Cylinder Crisis 2026 : रसोई में संकट मिस्ड-कॉल सर्विस बंद होने से उपभोक्ता परेशान, होम डिलीवरी के लिए हफ्तों का इंतजार


नेशनल हेराल्ड केस: रायपुर में गरजे भूपेश, कहा – ‘कांग्रेसियों को बदनाम करने की साजिश’


अग्रसेन धाम चौक पर बड़ा हादसा: MLA के बेटे की कार ने मारी जोरदार ठोकर


सर्पदंश मुआवजा स्कैम: डॉक्टर-वकील समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज


CG NEWS : ACB की बड़ी कार्रवाई’ भारतीय स्टेट बैंक में 2 करोड़ गबन केस में महिला कैशियर अरेस्ट

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

Budget Expenditure Report 2025-26 : केंद्र-राज्य साझेदार योजनाओं में बजट उपयोग कम, गरीबों को असर का खतरा

Arjun Mukherjee
February 8, 2026
सड़क का अभाव : बीमार महिला को नहीं मिली एम्बुलेंस, 3 किमी तक पैदल लेकर चले परिजन
वजन कम करने के लिए पीएं जीरे का पानी, जानें इसके चमत्कारी स्वास्थ्य लाभ
मिसाइल और ड्रोन क्षमता कमजोर, ईरान को भारी नुकसान: Donald Trump
Chhattisgarh Vidhan Sabha : राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं को लेकर सदन में उठेंगे सवाल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?