News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > “महाकुंभ आयोजक लल्लूजी के गोदाम में भीषण आग”
देश

“महाकुंभ आयोजक लल्लूजी के गोदाम में भीषण आग”

Last updated: April 19, 2025 1:46 pm
Arjun Mukherjee
Published: April 19, 2025
Share
SHARE

प्रयागराज प्रयागराज महाकुंभ में टेंट सिटी बसाने वाले लल्लूजी के गोदाम में भीषण आग लग गई है। गोदाम में 5 लाख बांस-बल्लियां, टेंट के पर्दे, रजाइयां और गद्दे रखे हुए थे। इसके चलते आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। गोदाम में रखे गए सिलेंडर फटने लगे। आग की लपटें 3 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं।

चिड़ियाघर के नाम पर पुनर्वास भूमि अधिग्रहण! ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

आग इतनी भयावह है कि उसे बुझाने के लिए सेना को बुलाया गया है। फायर ब्रिगेड की 18 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। इसके अलावा आसपास के जिलों से भी फायर टेंडर बुलाए गए हैं। दमकल कर्मियों को आग बुझाने के लिए ढाल का उपयोग करना पड़ रहा है।

तपिश इतनी अधिक है कि दमकलकर्मियों के शरीर पर छाले पड़ रहे हैं। पुलिस ने दो किलोमीटर के क्षेत्र को सील कर दिया है। आसपास के इलाके के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। प्रयागराज डीएम भी मौके पर पहुंच गए हैं। आग कैसे लगी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

गोदाम शास्त्री ब्रिज के बीच में काली सड़क पर है। बताया जा रहा है कि सुबह 6:30 गोदाम में मजदूर छोटे सिलेंडर पर खाना बना रहे थे, तभी सिलेंडर फट गया। इसके बाद गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें देखकर गोदाम में सो रहे कर्मचारी और आसपास के लोग भाग कर पहुंचे।

बाल्टी और पाइप से पानी डालना शुरू कर दिया, लेकिन आग तेजी से बढ़ते देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस बार भी महाकुंभ में टेंट का जिम्मा लल्लूजी एंड संस कंपनी के पास था। यह कंपनी 104 साल से रेत पर तंबुओं का शहर बसाने का काम कर रही है। इस कंपनी को कुंभ का विश्वकर्मा कहा जाता है।


Stabbing: ब्रिटेन में ट्रेन हादसा: हाई-स्पीड ट्रेन पर चाकूबाजी, यात्रियों में अफरातफरी


Jaish E Mohammad : UNSC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा’ लाल किला हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद


Delhi blast investigation : दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, 5 लाख में AK-47 खरीदी, फ्रीज़र में रखते थे विस्फोटक


Beed Suicide Case : घरेलू विवाद का खौफनाक अंजाम, बीड में मां और मासूम बेटे की जान गई


Southern Railway RRC भर्ती: लेवल 1 से 5 तक 67 पद, बिना लिखित परीक्षा चयन

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Raigarh Girl Murder
छत्तीसगढ़

Raigarh Girl Murder : मासूम बच्ची की हत्या से परिवार में मातम, आरोपी गिरफ्तार

Arjun Mukherjee
November 26, 2025
Brijmohan Agarwal : विद्यार्थियों को भी मिले मौका, एयर शो में शामिल करने की मांग उठी
10 March Horoscope : इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा …
Draupadi Murmu News : बजट 2026 से पहले राष्ट्रपति भवन में निभाई गई परंपरा, निर्मला सीतारमण को दही-चीनी
सुकमा मुठभेड़ में नक्सलियों को जवानों ने दिया करारा जवाब, देखें लाइव वीडियो!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?