News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कोरबा में हाथियों का कहर: 65 हाथियों के दल ने गांव में मचाई तबाही, जान बचाकर भागा परिवार
छत्तीसगढ़

कोरबा में हाथियों का कहर: 65 हाथियों के दल ने गांव में मचाई तबाही, जान बचाकर भागा परिवार

Last updated: November 16, 2026 11:31 am
Arjun Mukherjee
Published: November 16, 2026
Share
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। पसान वन परिक्षेत्र के बनखेता गांव में बीती रात 65 हाथियों के दल ने जमकर तबाही मचाई। हाथियों ने एक ग्रामीण के कच्चे मकान की दीवार तोड़ दी और घर में रखा धान-चावल खा गए। इसके बाद खेतों में पहुंचकर कई एकड़ में लगी धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। हाथियों के डर से एक परिवार को अपनी जान बचाने के लिए घर छोड़कर भागना पड़ा।

रात 10 से 11 बजे गांव में घुसा हाथियों का दल

ग्रामीणों के मुताबिक, रात करीब 10 से 11 बजे के बीच 65 हाथियों का दल चिंघाड़ते हुए बनखेता गांव में पहुंचा। हाथियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इसी दौरान एक परिवार ने हाथियों को अपने घर की ओर आते देखा और जान बचाने के लिए घर छोड़कर भाग निकला।

Atmanand School Vacancy 2026 : आत्मानंद स्कूल भर्ती पर बड़ा अपडेट, इसी महीने चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी नियुक्ति

हाथियों ने कच्चे मकान की दीवार तोड़ दी। घर में रखा धान और चावल खा गए, जबकि बर्तनों को पैरों से कुचलकर नुकसान पहुंचाया। इसके बाद हाथियों का दल खेतों की ओर बढ़ गया और धान की तैयार होती फसल को पैरों से रौंद दिया।

कोरबा जिले में घूम रहे 65 हाथी, कई गांवों में दहशत

वन विभाग के अनुसार, कटघोरा वनमंडल में 52 हाथियों का दल सक्रिय है। मरवाही क्षेत्र से लौटने के बाद हाथियों ने पसान सर्किल के तराईनार जंगल में डेरा जमाया है। रात के समय यह दल दो-तीन समूहों में बंटकर भर्रापारा, कुम्हारीसानी, बोकरामुड़ी, तराईनार और बनखेता गांवों के आसपास पहुंच रहा है।

वहीं, कोरबा वनमंडल के करतला रेंज में भी 13 हाथियों की मौजूदगी है। इस तरह जिले में कुल 65 हाथी विचरण कर रहे हैं।

एक महीने में 33 एकड़ फसल और 250 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त

हाथियों के लगातार उत्पात से ग्रामीणों और किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक महीने में दोनों वनमंडलों में हाथियों ने करीब 33 एकड़ धान की फसल बर्बाद कर दी है। इसके अलावा 250 से ज्यादा मकानों को भी नुकसान पहुंचाया है। प्रभावित किसानों और ग्रामीणों ने फसल एवं मकान क्षति का उचित मुआवजा देने की मांग की है।

24 घंटे निगरानी कर रहा वन विभाग, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील

पसान वन परिक्षेत्र अधिकारी के अनुसार, हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए हाथी मित्र दल और वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। प्रभावित गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि रात के समय जंगल की ओर न जाएं, खेतों में न सोएं और हाथियों को भगाने या उनके करीब जाने की कोशिश न करें। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षित स्थान पर रहें और वन विभाग को तत्काल जानकारी दें।

You Might Also Like


ACB’S Major Action : RTO दफ्तर में एसीबी का छापा’ 14 हजार की रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार


कोरबा इंडस्ट्रियल एरिया मोड़ पर बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, राहगीर बाल-बाल बचे


13 साल की लड़की ने बच्ची को दिया जन्म:बॉयफ्रेंड संग भागी ओडिशा, घर लौटी तो परिजनों से छिपाई बात


रायगढ़ : पति-पत्नी और दो बच्चों की हत्या, घर के अंदर गाड़े मिले शव – इलाके में सनसनी


BREAKING : IAS टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लेकिन जेल से बाहर आने की नहीं मिली इजाजत

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग में एंट्री फ्री, उर्वशी रौतेला के परफॉर्मेंस से हुआ आगाज, जानें मैच के शेड्यूल

Arjun Mukherjee
February 8, 2025
Sarkari yojna Catigiri Rakhana : लाखों की बचत , रजिस्ट्री कार्यालयों में उमड़ी भीड़, महिलाओं ने सरकार के फैसले का किया स्वागत
Akshay Garg Murder Case : पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अक्षय गर्ग हत्या मामले में चार आरोपी सलाखों के पीछे
Electric Pole Damaged : विद्युत पोल क्षति मामले में विशेष न्यायालय का बड़ा आदेश, जुर्माना व क्षतिपूर्ति तय
09 February 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों के धन-धान्य में होगी वृद्धि, जानिए अपना हाल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?