News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > ED ने दुबई कनेक्शन का किया खुलासा, करोड़ों की संपत्ति जब्त
छत्तीसगढ़

ED ने दुबई कनेक्शन का किया खुलासा, करोड़ों की संपत्ति जब्त

Last updated: January 14, 2026 11:20 am
Arjun Mukherjee
Published: January 14, 2026
Share
SHARE

रायपुर। Mahadev Online Book Satta से जुड़े अंतरराष्ट्रीय अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत ED रायपुर जोनल कार्यालय ने 21.45 करोड़ रुपए की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच (जब्त) किया है।

Contents
  • इन आरोपियों की संपत्तियां हुईं अटैच
  • देश-विदेश में फैला था महादेव सट्टा नेटवर्क

ED के अनुसार, जब्त की गई संपत्तियों में करीब 98.55 लाख रुपए की चल संपत्ति और भारत व दुबई में स्थित 27 अचल संपत्तियां शामिल हैं। इनमें आवासीय मकान, व्यावसायिक दुकानें, कृषि भूमि और लग्जरी अपार्टमेंट शामिल बताए गए हैं।

इन आरोपियों की संपत्तियां हुईं अटैच

ED की जांच में सामने आया है कि महादेव ऑनलाइन बुक का मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर है, जबकि उसका करीबी और फरार आरोपी रवि उप्पल दुबई से पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा था। रवि उप्पल की दुबई स्थित लगभग 6.75 करोड़ रुपए की संपत्ति को अटैच किया गया है।

इसके अलावा सौरभ चंद्राकर के करीबी सहयोगी रजत कुमार सिंह की भिलाई और दुबई स्थित संपत्तियों को भी जब्त किया गया है। उस पर 15 से 20 करोड़ रुपए की अवैध कमाई करने का आरोप है।

ED ने सौरभ आहूजा और विशाल रमानी की दुर्ग और भिलाई स्थित संपत्तियों को भी कार्रवाई के दायरे में लिया है। दोनों पर करीब 100 पैनल के माध्यम से 30 करोड़ रुपए की अवैध सट्टेबाजी से कमाई करने का आरोप है।

वहीं, विनय कुमार और हनी सिंह की जयपुर और नई दिल्ली स्थित आवासीय संपत्तियों के साथ-साथ महिंद्रा थार और टोयोटा फॉर्च्यूनर सहित कई वाहन भी अटैच किए गए हैं। दोनों पर लगभग 7 करोड़ रुपए की अवैध आय अर्जित करने का आरोप है।

इसके अलावा लकी गोयल की राजस्थान स्थित दुकानें और प्लॉट भी जब्त किए गए हैं। उस पर टेलीग्राम के जरिए प्रचार कर करीब 2.55 करोड़ रुपए की अवैध कमाई करने का आरोप है। दुबई में सक्रिय ऑपरेटर राजा गुप्ता की रायपुर स्थित एक अचल संपत्ति को भी ED ने अटैच किया है।

देश-विदेश में फैला था महादेव सट्टा नेटवर्क

ED ने बताया कि यह जांच छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में दर्ज कई FIR के आधार पर शुरू की गई थी। जांच के दौरान एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट का खुलासा हुआ, जो टाइगर एक्सचेंज, गोल्ड 365 और लेजर 247 जैसे डोमेन के जरिए अवैध सट्टेबाजी का संचालन कर रहा था।

यह पूरा नेटवर्क फ्रेंचाइजी मॉडल पर आधारित था, जिसमें स्थानीय ऑपरेटर पैनल या ब्रांच के जरिए सट्टेबाजी चलाते थे। वहीं, मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल दुबई से संचालन करते थे। जांच में सामने आया कि कुल मुनाफे का 70 से 75 प्रतिशत हिस्सा प्रमोटरों तक पहुंचता था।


Amlidih Drugs Party : फ्लैट में चल रही थी नशे की महफिल, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप


एक ही दिन में दो सड़क हादसे, 4 की मौत: पुल पर कार डिवाइडर से टकराई, बाइक सवार दो युवकों ने अस्पताल में तोड़ा दम


अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने छीने 3 जीवन, छत्तीसगढ़ में मनहूस रहा रविवार


पंचायत चुनाव में बवाल : जीते प्रत्याशी की हार और हारे प्रत्याशी की जीत घोषित करने पर ग्रामीणों का हंगामा


क्रूजर सड़क से उतरकर खेत में पलटी, भीषण टक्कर से मच गया डर

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Birth-Death Certificate : नागरिकों को नहीं लगाने होंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर

Arjun Mukherjee
October 29, 2025
Bastar Dussehra murder: बस्तर दशहरे की भीड़ में हत्या, आरोपी अब तक फरार
CGPSC Mains Exam Result 2024 : छत्तीसगढ़ पीएससी ने मुख्य परीक्षा परिणाम किया जारी, देखें पूरी लिस्ट
दिल्ली हाईकोर्ट में धमकी के बाद बिलासपुर हाईकोर्ट में हाई अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई गई
SECL कोल माइंस में घुसे युवक, धंसने से दो की मौत, एक घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?