News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > “DMF घोटाला: करोड़ों खर्च, गांव अंधेरे में”
छत्तीसगढ़

“DMF घोटाला: करोड़ों खर्च, गांव अंधेरे में”

Last updated: April 19, 2025 5:28 pm
Arjun Mukherjee
Published: April 19, 2025
Share
SHARE

 महासमुंद। पिथौरा नगर से सटे ग्राम पंचायत लहरौद और लाखागढ़ में करोड़ों की लागत से लगाए गए स्ट्रीट लाइट और खंभे अब शो-पीस बनकर रह गए हैं। अंधेरे से निजात दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा दिए गए, लेकिन नतीजा शून्य है। करोड़ रुपये की लागत से लगाए गए 108 स्ट्रीट लाइट्स में से एक भी चालू नहीं हुई, वहीं चार खंभे अब तक गिर चुके हैं।

Contents
डर के साए में सफर कर रहे राहगीरबिजली विभाग ट्रांसफार्मर लगाने में देरी की, जल्द लाइटें जलेंगी : एसडीओरात में लोगों को होती है परेशानी : सरपंच

“आमनेर नदी में पिकअप गिरी, दो घायल, गूगल मैप से अस्पताल पहुंचे”

इस परियोजना को डीएमएफ मद से तत्कालीन कलेक्टर प्रभात मलिक की पहल पर लोक निर्माण विभाग, विद्युत एवं यांत्रिकी शाखा के माध्यम से कराया गया था, लेकिन काम की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मनमाने ढंग से अपने चहेते ठेकेदारों को काम सौंपकर इस योजना में भारी भ्रष्टाचार किया गया है। लोगों की मानें तो इन लाइटों को लगे एक साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर तक नहीं लगाया गया। बिजली खंभों की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि कुछ तो पहले ही गिर चुके हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

डर के साए में सफर कर रहे राहगीर

यह मार्ग पिथौरा शहर से अंजली स्कूल होते हुए लाखागढ़ गांव से राष्ट्रीय राजमार्ग 53 बाईपास तक जुड़ता है, जहां रोजाना हजारों की संख्या में महिलाएं व पुरुष आना-जाना करते हैं। रात के अंधेरे में यह रास्ता खतरनाक बन जाता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। सबसे रोचक बात यह है कि यह खम्भा कभी भी किसी के ऊपर गिर सकता है लेकिन इससे स्थानीय प्रशासन को कोई लेना-देना नहीं है। अगर ऐसा ही रहा तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस कार्य की उच्च स्तरीय जांच हो, ताकि भ्रष्टाचार की परतें खुल सके।

बिजली विभाग ट्रांसफार्मर लगाने में देरी की, जल्द लाइटें जलेंगी : एसडीओ

इस मामले में राकेश यादव, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग (विद्युत एवं यांत्रिकी) ने कहा, बिजली के खंभे और लाइटें हमारे विभाग ने ही लगाई है। कितने का काम हुआ है, यह पूछकर बता सकता हूं। सात-आठ महीने हो गए हैं, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं लग सका है। बिजली विभाग से देरी हुई है, जल्द ही लाइटें जलेंगी।

रात में लोगों को होती है परेशानी : सरपंच

प्रियरंजन कोसरिया, सरपंच ग्राम पंचायत लाखागढ़ ने बताया, खंभे लगे एक साल हो गए हैं, अब तो वे उखड़ने भी लगे हैं। न जाने कब इनमें रोशनी आएगी की नहीं। स्ट्रीट लाइटें नहीं चलने से रात में लोगों को काफी दिक्कत होती है।

You Might Also Like


छात्रों की शिकायत से हड़कंप, NSS कैंप में जबरन नमाज पढ़वाने का आरोप


छत्तीसगढ़ विधानसभा LIVE: जनसमस्याओं को लेकर गरमाया सदन


कोरबा: तेज रफ्तार कार मिक्सर मशीन से टकराई, 3 गंभीर घायल


Congress Assembly Gherao : कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ 17 मार्च को शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज नेताओं ने कसी कमर


Holi Security Alert : मंदिर हमला असामाजिक तत्वों की करतूत से गांव में भारी आक्रोश, भारी पुलिस बल तैनात

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
जॉब-एजुकेशन

आईटीबीपी असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन

Arjun Mukherjee
February 19, 2025
Fraud case : श्री राम फाइनेंस में 1.3 करोड़ का घोटाला, कर्मचारियों ने लोन की रकम उड़ाई
CG TET 2025 अधिसूचना जारी : 1 फरवरी 2026 को होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, जानें पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग पति-पत्नी को उतारा मौत के घाट
गेवरा खदान में रोजगार और मुआवजा की मांग पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे भू-विस्थापितों पर CISF का लाठीचार्ज, कई घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?