एसईसीएल मुख्यालय के निर्देशासुनार गेवरा श्रेत्र, दीपका क्षेत्र व सीडब्लूएस गेवरा एवं सी.एम.पी.एफ कार्यालय बिलासपुर के तत्वाधान में गेवरा क्षेत्र में दो दिवसीय दिनांक 10.11.2025 से 11.11.2025 तक कोल इंडिया से सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स हेतु डिजिटल जीवन प्रमाण अभियान 4.0 के तहत शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि महाप्रबंधक संचालन गेवरा क्षेत्र एन. के. साहू ने किया।इस अवसर पर मंचस्थ महाप्रबंधक एच आर अजय बेहरा ने अपने स्वागत भाषण में सभी पेंशनर्स का स्वागत किया और दो दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि अगर कोई पेंशनर्स कार्यालय तक आने में असमर्थ है तो ऐसे पेंशनर्स हेतु उनके निवास स्थल में भी डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान करने हेतु कार्यवाही की जाएगी।

महाप्रबंधक संचालन श्री साहू ने अपने अभिभाषण में पेंशनर्स को बताया कि अब बिना बैंक जाए भी पेंशनर्स अपना जीवन प्रमाण पत्र मोबाइल के माध्यम से सहजता से जमा कर सकते है और पेंशन जारी रख सकेंगे। महाप्रबंधक संचालन ने आग्रह किया कि इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करें और दूसरे पेंशनर्स को भी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने में परस्पर सहयोग प्रदान करें।इस दौरान तीनों क्षेत्रों के पेंशनर्स को गुलाब दे कर स्वागत किया गया एवं उन्हें डिजिटल प्रमाण पत्र जारी किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सलाहकार समिति,कल्याण समिति , सिस्टा, ओबीसी एसोसिएशन, काउंसिल के सदस्य, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।शिविर के प्रथम दिवस पर 74 एवं दूसरे दिन 93 पेंशनर्स ने DLC 4.0 का लाभ उठाया।इसके अतिरिक्त अप्रत्यक्ष रूप से भी पेंशनर्स ने मोबाईल ऐप के माध्यम से स्वयं शिविर के माध्यम से अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाया । अतः शिविर के माध्यम से 204 से अधिक पेंशनर्स ने दो दिवसीय शिविर से लाभ उठाया और प्रबंधन को अपना अपना आभार व्यक्त किया।

