News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > DEO Office Fire : DEO ऑफिस से उठता धुएं का गुबार, कर्मचारियों और आसपास के लोगों में दहशत
छत्तीसगढ़

DEO Office Fire : DEO ऑफिस से उठता धुएं का गुबार, कर्मचारियों और आसपास के लोगों में दहशत

Last updated: January 18, 2026 9:54 am
Arjun Mukherjee
Published: January 18, 2026
Share
SHARE

DEO Office Fire , रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। टैगोर नगर स्थित जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।

बम्हनीडीह में अवैध रेत उत्खनन , भंडारण पर कार्रवाई, जेसीबी व हाईवा जब्त

जानकारी के अनुसार यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि आग DEO कार्यालय के भंडार कक्ष में लगी, जहां बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण सरकारी फाइलें और दस्तावेज रखे हुए थे। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

 आग लगते ही कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी कर्मचारियों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आग की चपेट में आने से कई अहम दस्तावेज और रिकॉर्ड जलकर खाक हो गए हैं, जिससे शिक्षा विभाग को बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया है। मौके पर पुलिस बल भी तैनात है और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। फिलहाल आग लगने के सही कारणों और हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से रिकॉर्ड सुरक्षित रखने और वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है। मामले की जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बस्तर दशहरा की शोभा बढ़ाएंगे अमित शाह, मुरिया दरबार में रहेंगी VIP मौजूदगी

कुसमुंडा थाना क्षेत्र में सरकारी अधिकारियों पर हमला, सघन सर्च ऑपरेशन के बाद चार आरोपी पकड़े गए

बड़ी कार्रवाई: लूटपाट करने वाले 3 बदमाश अरेस्ट, हथियार और लूट का माल बरामद

Chhattisgarh Crime News : लाठी-डंडों से हमला, 11 आरोपी पुलिस हिरासत में

मां-बेटी मर्डर मिस्ट्री सुलझी, पड़ोसी निकला कातिल

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Naxalite surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता, बम विशेषज्ञ रूपेश ने किया सरेंडर

Arjun Mukherjee
October 17, 2025
रेलवे नोटिस के बाद कोरबा में बवाल, बेघर होने के डर से सड़क पर उतरे लोग
होजरी मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों का माल राख, दमकल की टीम मौके पर
Central University : सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बवाल, घटिया भोजन के विरोध में अंबेडकर हॉस्टल के छात्र सड़क पर उतरे
Tantra Mantra Case : पत्नी को ‘जिंदा’ करने पहुंचा श्मशान घाट, रायपुर के ASI की हरकत से सन्न जशपुर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?