News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > दंपति की संदिग्ध मौत, BSNLकर्मी से लूट और डिप्टी रेंजर पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

दंपति की संदिग्ध मौत, BSNLकर्मी से लूट और डिप्टी रेंजर पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

Last updated: June 6, 2025 12:49 pm
Arjun Mukherjee
Published: June 6, 2025
Share
SHARE

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से अपराध की अलग-अलग वारदातें सामने आई है. इनमें मर्डर, लूटपाट और मारपीट के अपराध शामिल हैं. पहली सनसनीखेज वारदात बिल्हा क्षेत्र में घर के अंदर पति-पत्नी की संदिग्ध हालत में लाश मिली है. इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. मृतकों की पहचान इंदिरा साहू और घनश्याम साहू के रूप में हुई है.

Contents
  • BSNL कर्मचारी के साथ मारपीट कर लूटा मोबाइल और पर्स
  • युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
  • डिप्टी रेंजर पर हमला करने वाले दो गिरफ्तार

दरअसल, मकान में महिला का शव बिस्तर पर खून से लथपथ मिला, जबकि घनशयाम साहू की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई बरामद की गई. सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची. मामले की जांच जारी है. थाना प्रभारी उमेश साहू ने वारदात को लेकर कहा कि शवों के पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो जाएगा. पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है.

BSNL कर्मचारी के साथ मारपीट कर लूटा मोबाइल और पर्स

सिरगिट्टी क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला कर मोबाइल और नकदी लूट का मामला सामने आया है. घायल बीएसएनएल कर्मी को सिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी: सोशल मीडिया पोस्ट के चलते कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, धूमा निवासी आदित्य पटेल बीएसएनएल में कार्यरत है. बीती रात वह दोस्त को बिलासपुर से छोड़कर अपने घर धूमा लौट रहा था. रात करीब दो–ढाई बजे वह सिलपहरी कम्पनी के पास अपनी बाइक से पहुंचा. इस दौरान लूटेरे बदमाशो ने उस पर प्राणघातक हमला कर दिया. हमले में वह बाइक समेत गिरकर बुरी तरह घायल हो गया. लूटेरे युवक के पास से 10 हजार रुपये नकद और 1 लाख का मोबाइल लेकर फरार हो गए. लहूलुहान सड़क पर पड़े घायल युवक को आसपास के लोगो ने 112 को कॉल कर सिम्स भेजा, जहां उसका उपचार किया जा रहा है.

युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

दूसरी घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें करीब 8-10 बदमाशों का गुट एक युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटते हुए नजर आ रहा है. चलती वाहनों के बीच युवक जान बचाकर भाग रहा है. बदमाश भी बेल्ट और शराब की खाली बोतल लेकर उसके पीछे दौड़ रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने युवक को दौड़ाकर बेल्ट और शराब की खाली बोतल से पीटा. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

डिप्टी रेंजर पर हमला करने वाले दो गिरफ्तार

डिप्टी रेंजर पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दरअसल, बीते 1 जून को सेमरिया गांव में अवैध रूप से घर में रखे सागौन लड़की को वनकर्मी जब्त करने के लिए गए थे. कार्रवाई के खिलाफ विरोध करते हुए अंधियार सिंह गोंड और सकून बाई गोंड ने वनकर्मियों पर जानलेवा कर दिया. मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 121(1), 132, 221, 296, 351(2), 324(4), 191(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत कार्रवाई की जा रही है.


सुरक्षा के दृष्टिगत एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र में अविलम्ब एरिया सेफ्टी ऑफिसर पदस्थ किया जाये :- बी.एल. महंत (राजवीर), एटक-कुसमुण्डा क्षेत्र


Abujhmad Encounter : अबूझमाड़ ऑपरेशन हथियारों के साथ 7 नक्सलियों के शव बरामद


CG Cabinet Meeting 2025 : नक्सलियों की घर वापसी को लेकर नई और प्रभावी नीति पर निर्णय संभव


“कुत्ता खरीदने पर मां की हत्या, बेटे की गिरफ्तारी”


एसआईआर विवाद के बीच ममता बनर्जी का तीखा हमला, भाजपा पर लोकतंत्र कुचलने का आरोप

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
राशिफल

Horoscope : 9 जनवरी 2026 का राशिफल

Arjun Mukherjee
January 9, 2026
18 April Horoscope : इस राशि के जातकों के प्रेम संबंधों के लिए शुभ है दिन, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन …
भारत ने व्हाइट हाउस सलाहकार की टिप्पणी को खारिज किया: कहा- रिश्ते आपसी सम्मान पर आधारित
BREAKING : केमिकल फैक्ट्री में धमाकों के बाद तांडव, 7 मजदूर जिंदा जले, कंकाल बने शव देख कांप उठी रूह
CG News : अस्पताल के ‘प्रिजन वार्ड’ में हुआ मोनिका गुप्ता का प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों की स्थिति स्थिर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?