News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कलेक्टर और पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर का विवाद फिर सुर्खियों में: 14 बिंदुओं की जांच पूरी
छत्तीसगढ़

कलेक्टर और पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर का विवाद फिर सुर्खियों में: 14 बिंदुओं की जांच पूरी

Last updated: December 1, 2025 3:52 pm
Arjun Mukherjee
Published: December 1, 2025
Share
SHARE

कोरबा/रायपुर। छत्तीसगढ़ में पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर और कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में है। महीनों से जारी यह मामला नए मोड़ पर पहुंच गया है, क्योंकि कलेक्टर के खिलाफ की गई शिकायत पर कमिश्नर बिलासपुर की जांच पूरी हो चुकी है और इसकी रिपोर्ट राज्य शासन को सौंप दी गई है, लेकिन अब तक शासन की ओर से किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है।

Contents
 54 दिनों में पूरी हुई जांच, 14 बिंदुओं पर हुई पड़तालननकीराम कंवर RTI के ज़रिए अब रिपोर्ट मांगेंगेशिकायत की पृष्ठभूमिरिपोर्ट सार्वजनिक नहीं, कमिश्नर कार्यालय ने भी साधी चुप्पी

 54 दिनों में पूरी हुई जांच, 14 बिंदुओं पर हुई पड़ताल

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री की शिकायत के आधार पर कलेक्टर अजीत वसंत के कार्यों और निर्णयों की 14 अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की गई। बिलासपुर कमिश्नर सुनील कुमार जैन ने 54 दिनों में जांच रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी है। रिपोर्ट में क्या पाया गया—इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

ननकीराम कंवर RTI के ज़रिए अब रिपोर्ट मांगेंगे

पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने बताया कि अभी तक उन्हें रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसके बाद उन्होंने RTI के माध्यम से रिपोर्ट की प्रतियां हासिल करने की तैयारी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि रिपोर्ट देखने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कमिश्नर ने किन बिंदुओं पर क्या निष्कर्ष निकाले हैं।

शिकायत की पृष्ठभूमि

21 सितंबर 2025 को ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ 14 बिंदुओं की विस्तृत शिकायत सौंपी थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने इसे जांच के लिए भेजा।
इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 1 अक्टूबर 2025 को जांच की जिम्मेदारी बिलासपुर कमिश्नर को सौंपी।

रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं, कमिश्नर कार्यालय ने भी साधी चुप्पी

जांच रिपोर्ट शासन के पास पहुँच चुकी है, लेकिन रिपोर्ट की सामग्री सार्वजनिक नहीं की गई है। न ही कमिश्नर कार्यालय ने इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है। प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि यदि शासन जल्द निर्णय नहीं लेता तो यह मामला राजनीतिक रूप से और अधिक गर्मा सकता है।

You Might Also Like


विवाद बना काल, पति ने की पत्नी की हत्या, 2 माह की मासूम से छिन गया मां का आंचल


बिलासपुर में मित्तल फर्नीचर अग्निकांड, 2 मौत ‘बिना अनुमति 10 हजार लीटर तारपीन तेल का भंडारण, जांच में मिली लापरवाही


पुलिस कमिश्नर का नया ठिकाना’ अब गृहमंत्री के पुराने बंगले से नियंत्रित होगी राजधानी की सुरक्षा


फरार वारंटियों पर शिकंजा, कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई


पेट्रेशियन होटल पुलिस छापेमारी में पकड़े गए दो कोलकाता की लड़कियां और हुक्का‑शराब पार्टी करते पांच युवक

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

CG NEWS : दहेज उत्पीड़न के आरोप पर जांच तेज, महापौर की बेटी का बयान दर्ज

Arjun Mukherjee
November 19, 2025
SBI पुलिस सैलरी पैकेज योजना: दिवंगत आरक्षक के परिवार को मिला 1 करोड़ का बीमा लाभ
Protest in parliament : संसद सत्र में दिल्ली की हवा को लेकर हंगामा, सांसदों ने किया विरोध
छत्तीसगढ़: यूट्यूब से बना फर्जी तांत्रिक, महिला से 36 लाख की ठगी और फ्लैट कब्जाने की साजिश –आरोपी गिरफ्तार
CG NEWS : दिल दहला देने वाली घटना’ तालाब में डूबने से जुड़वा बहनों की मौत, गांव में शोक की लहर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?