News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > इस शहर को भी अपना घर समझे और स्वच्छ रखेः उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव
छत्तीसगढ़

इस शहर को भी अपना घर समझे और स्वच्छ रखेः उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव

Last updated: July 20, 2025 6:44 pm
Arjun Mukherjee
Published: July 20, 2025
Share
SHARE
कोरबा 20 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि व विधायी कार्य, तथा नगरीय प्रशासन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव और उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत लगभग 30 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। जिसमें भूमिपूजन के 74 कार्य राशि 24 करोड़ 76 लाख और लोकार्पण के 19 कार्य राशि चार करोड़ 60 लाख रूपये शामिल है। उन्होंने विवेकानंद उद्यान के सामने अटल परिसर का लोकार्पण किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने अटल परिसर में स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकूर, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, एसपी श्री सिद्दार्थ तिवारी सहित वार्ड पार्षद अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी और आम नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि यह गौरव की बात है कि अब प्रदेश के नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त होने लगा है। कोरबा नगर पालिक निगम को भी स्वच्छता के लिए पुरुस्कार मिलना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि कोरबा में तेज गति से स्वच्छता का काम हो रहा है। आने वाले समय में कोरबा नम्बर वन पर रहे, इसके लिए आमजनों का सहयोग जरूरी है। प्रभारी मंत्री  श्री साव ने कहा कि जिस तरह हर व्यक्ति अपने घर को स्वच्छ रखता है। उसी तरह शहर को भी अपना घर समझे और स्वच्छ रखे। कोरबा शहर साफ सुथरा हो, इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ियों का मान सम्मान करते हुए अलग राज्य बनाया। आज उनकी वजह से ही यह छत्तीसगढ़ विकास की राह में लगातार आगे बढ़ रहा है। अटल जी के देश के विकास में योगदान को याद करने के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर का निर्माण कर प्रतिमा स्थापित की जा रही है। श्री साव ने कहा कि कोरबा ऊर्जाधानी है और यहाँ के लोगों में ऊर्जा बनी रहे इस दिशा में कार्य करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में विकास के लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है। अकेले कोरबा नगर निगम को 280 करोड़ की राशि विकास कार्यों के लिए दी गई है। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की राशि से भी विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। प्रभारी मंत्री श्री साव ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महतारी वन्दन योजना प्रारंभ की गई है। इससे प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खाते में हर माह 5 तारीख को राशि पहुँच जाती है। उन्होंने कोरबावासियों से कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी चाहते हैं कि सभी शहर स्वच्छ रहे और वे इस पर नजर बनाए रहते हैं, इसलिए कोरबा को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने एसईसीएल गेवरा क्षेत्र द्वारा सीएसआर से मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 3 बस, एक सेक्शन मशीन, एक ई-वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में 5 हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबी, 5 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम में नगर निगम कोरबा द्वारा स्वच्छता रैंकिंग में आठवां स्थान प्राप्त करने पर मंत्री का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया।
  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग,वाणिज्य और श्रम मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव् साय और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कोरबा के विकास के लिए पर्याप्त राशि प्रदान की है। इसके अलावा डीएमएफ और अन्य मद से भी कोरबा को विभिन्न कार्य के लिए राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जिले से प्राप्त राशि को जिले में ही खर्च करने की व्यवस्था प्रदान की है। इससे कोरबा में लगातार विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जनता के पैसों को जनता के लिए ही खर्च किया जा रहा है।  उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आने वाले समय में कोरबा शहर के सभी वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश की उद्योग नीति को राज्य के बेरोजगारों के लिए बेहतर बताते हुए इससे लाभ मिलने की बात कही और बताया कि उद्योग के लिए राज्य में बड़ी राशि का निवेश हुआ है। उन्होंने राज्य में बहुत कम समय में ही मोदी की गारंटी पूरा होने की बात कहते हुए प्रदेश के किसानों, गरीबो और महिलाओं को इससे लाभ होने की जानकारी दी। मंत्री श्री देवांगन ने शहर के सभी 67 वार्डों में समग्र विकास कार्य कराने के लिए संकल्पित होने की बात कही और स्वच्छता के मामले में देश की रैंकिंग में नम्बर वन बनाने की दिशा में कार्य करने और आमनागरिको से भी इसके लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने अटल परिसर के निर्माण और पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिमा के अनावरण होने पर इसे कोरबा के लिए गौरव बताया।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, और उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कोरबा नगर निगम में विकास के कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। निगम को विकास कार्य के लिए पर्याप्त राशि मुहैया कराई जा रही है। आने वाले दिनों में विकास के कार्य और भी होते रहेंगे। महापौर ने कहा कि हम कोशिश करेंगे कि हमारा शहर और भी स्वच्छ बने और देश में स्वच्छता के मामले में नम्बर वन रहे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय ने आज हुए लोकार्पण और भूमिपूजन के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अटल परिसर का लोकार्पण होने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों के लिए कोरबा नगर निगम को जो राशि मिली है उससे लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। निगम आयुक्त ने बताया कि स्वच्छता के लिए 26वीं रैंकिंग से देश में अब कोरबा नगर निगम ने 8वीं रैंक हासिल किया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम कोरबा वाटर प्लस होने के साथ थ्री स्टार रैंकिंग है। निगम के अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़ में दोहरी आफत: सियार के हमले में 5 ग्रामीण घायल, हाथियों ने घर तोड़कर अनाज किया बर्बाद


लोकतंत्र के मंदिर में बदला दौर’ 120 पूर्व नक्सलियों ने देखा विधानसभा सत्र, सदन ने किया गर्मजोशी से स्वागत


शहर में नहीं चलेगी मनमानी, तय स्टॉपेज से हटकर बस रोकने पर 11 चालान


Naxal Operation 2026 : पुलिस का बड़ा धमाका, गड्ढे में दबा मिला हथियारों का जखीरा और कैश


नियमित शिक्षको की नियुक्ति के साथ ही दूर हुई समस्या

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

DMF Scam : चार शहरों में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, 14 ठिकानों पर छापा – कारोबारियों से पूछताछ शुरू

Arjun Mukherjee
October 31, 2025
कोरबा में राखड़ से भरे ट्रेलर ने तोड़े 21 बिजली खंभे, 3 गांवों की बिजली गुल; ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़ा
युवा संसद का आयोजन, डॉ. रमन सिंह अध्यक्ष बने, बच्चों ने निभाई सांसदों की भूमिका
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, मानसून के बाद बदलेंगे तापमान और हवा के हालात
Transfer Breaking: राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानिए कौन कहाँ गया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?