News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > “छत्तीसगढ़ में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा, CM साय ने बगिया में नया पर्यावरण वाटिका खोला”
छत्तीसगढ़

“छत्तीसगढ़ में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा, CM साय ने बगिया में नया पर्यावरण वाटिका खोला”

Last updated: April 6, 2025 8:18 pm
Arjun Mukherjee
Published: April 6, 2025
Share
SHARE

जशपुरनगर. अगर आप प्रकृति के बीच स्वच्छ वातावरण में अपने परिवार के साथ समय बिताने आना चाहें तो बगिया में बनी पर्यावरण वाटिका आपका इंतजार कर रही है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पर्यावरण वाटिका का लोकार्पण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने वाटिका परिसर में नारियल, सुपाड़ी और सीता अशोक का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया.

Contents
  • वाटिका में लगाये गए हैं औषधीय गुणों से भरपूर पौधे
  • मोगली एडवेन्चर जोन में बच्चों के लिए हैं विभिन्न साहसिक खेल
  • मुख्यमंत्री ने बच्चों को दिए फल और ड्राय फ्रूट्स

53 लाख रुपए की लागत से निर्मित लगभग 28 हेक्टेयर में बने पर्यावरण वाटिका में एडवेंचर जोन, औषधीय गुणों से भरपूर पौधे, चिल्ड्रन पार्क, वाटर फॉल, मेडिटेशन हट, तितलियों के जीवन चक्र को प्रदर्शित करती तितली जोन और कई निर्माण कराएं गए हैं, जो लोगों को प्रकृति के और भी करीब ले जाकर आनंदमय अनुभव कराती है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद ग्रामीणों से कहा कि इसके बन जाने से यहां पर रोजगार के अवसर निर्मित होंगे.

वाटिका में लगाये गए हैं औषधीय गुणों से भरपूर पौधे

पर्यावरण वाटिका में जंगल ट्रेल का निर्माण किया गया है. जहां योग जोन, आरोग्य वन पथ, जंगल जिम, तितली जोन, मोगली एडवेन्चर जोन, आक्सीजन बूथ, पैगोडा, गजराज जोन, तालाब, नेचुरल झूले, किड्स प्ले जोन बनाया गया है. यहां पर विभिन्न औषधीय गुणों से भरपूर हर्रा, गिलोय, बेली बांस, सर्पगंधा, अश्वगंधा, बारबाडोस लिली, पुदीना, लेमनग्रास, पत्थरचट्टा, आँवला आदि पौधे लगाए गए हैं.

वाटिका में निर्मित तितली जोन में तितली के पर्यावरण में योगदान को प्रदर्शित करते हुए तितली के सम्पूर्ण जीवन चक्र को दर्शाया गया है. यहां पर जशपुर में पाई जाने वाली सभी तितलियों की प्रजातियों को भी प्रदर्शित किया गया है. इस प्रदर्शन का उद्देश्य तितलियों के बारे में लोगों को जानकारी देने के साथ उनके संरक्षण के महत्व के बारे में भी बताना है.

मोगली एडवेन्चर जोन में बच्चों के लिए हैं विभिन्न साहसिक खेल

वाटिका में बने किड्स प्ले जोन में बच्चों के लिए आकर्षक झूले लगाए गए हैं. जिसमें प्राकृतिक झूलों को लगाया गया है. इसके अतिरिक्त बच्चों के मनोरंजन के लिए मोगली एडवेन्चर जोन बनाया गया है. जहां कमांडो नेट, टायर वॉक, बैलेंस ब्रिज, टायर क्लाइम्बिंग, रोप वॉक, इंक्लाइंड लॉग, कार्गो नेट, सिंगल लाइन ब्रिज, बर्मा ब्रिज आदि बनाये गए हैं.

वाटिका में सरई छांव के रूप में प्राकृतिक पैगोडा का निर्माण किया गया है. जहां परिवार के साथ प्रकृति का आनंद लिया जा सकता है. यहां पर आदिम कलाकारों द्वारा आदिम संस्कृति को प्रदर्शित करती काष्ट मूर्तियां भी लगाई गई हैं. इस वाटिका में पर्यावरण के प्रति जागृति दिखाते हुए बांस के बने आकर्षक डस्टबिन भी लगाए गए हैं.

मुख्यमंत्री ने बच्चों को दिए फल और ड्राय फ्रूट्स

मुख्यमंत्री जब भी बच्चों से मिलते है पूरे वात्सल्य भाव से मिलते हैं. आज जब मुख्यमंत्री पर्यावरण वाटिका का अवलोकन कर रहे थे तब उन्होंने वहां खेल रहे बच्चों को अपने पास बुलाया और उनसे प्रेम भाव से बात की. मुख्यमंत्री ने उन्हें खाने के लिए फल और ड्राय फ्रूट्स दिए. प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले दीपांशु यादव, नीतू देवार, भीम विश्वकर्मा, रितेश राम सहित अन्य बच्चे मुख्यमंत्री से मिलने के बाद काफी खुश नजर आए.

इस अवसर पर सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष मती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, पीसीसीएफ अरुण पांडेय, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, वनमंडलाधिकारी जितेन्द्र उपाध्याय, आईएफएस निखिल अग्रवाल, रामप्रताप सिंह, भरत सिंह, सुनील गुप्ता सहित अधिकारीगण और जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे.


25 लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 3 की मौत, 15 घायल


न नौकरी बची, न सुनवाई: B.Ed सहायक शिक्षकों ने CM को खून से लिखा पत्र, समायोजन की मांग तेज


बिलासपुर के पास आजाद हिंद एक्सप्रेस के जनरल कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी


एनकाउंटर पर उठे सवाल: मंडावी ने सरकार से मांगा जवाब, 11 शव परिजनों को सौंपे गए


छत्तीसगढ़: बेटे के जन्मदिन पर मां की हत्या से सनसनी, बहू से चल रही पूछताछ

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

अमेरिका ने वीजा नियमों में किया बदलाव, विदेशी छात्रों और मीडिया प्रतिनिधियों की तय होगी समय सीमा

Arjun Mukherjee
August 28, 2025
छत्तीसगढ़ में टीम इंडिया का जंगल एडवेंचर, बार नवापारा अभयारण्य में ली सफारी का मज़ा
Narendra Modi सरकार का रेलवे को मेगा तोहफा’ ₹18,509 करोड़ से 389 KM नया ट्रैक, 4 राज्यों को सीधा लाभ
नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, 400 जवानों ने किया घेराव, तीन माओवादी मारे गए
होली के मद्देनज़र कोरबा पुलिस की गुंडा-बदमाशों को दो-टूक चेतावनी – कानून तोड़ा तो सीधे अंदर!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?