कोयला मंत्रालय (MoC) से प्राप्त दिशा-निर्देशों एवं एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर के मार्गदर्शनानुसार दिनांक 15 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025 तक गेवरा क्षेत्र में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह अभियान आगामी स्पेशल कैंपेन 5.0 (02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025) की तैयारी के रूप में मनाया गया।
इस पखवाड़े के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता सत्रों का आयोजन किया गया, जिनमें ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, स्वच्छता रैली, क्लीनलिनेस ड्राइव, स्क्रैप टू आर्ट प्रतियोगिता, निबंध एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता प्रमुख रहे।
इन सभी गतिविधियों की थीम रही – “एक दिन, एक साथ, एक घंटा”, “Don’t be mean, keep the Earth clean” आदि।
विद्यालय स्तर पर DAV पब्लिक स्कूल, बीकॉन इंग्लिश स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर एवं इंडस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही गेवरा क्षेत्र के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
दिनांक 01 अक्टूबर 2025 को आयोजित समापन समारोह में विजेताओं को गेवरा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अरुण कुमार त्यागी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा –
“स्वच्छता केवल बाहरी सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य, सामाजिक प्रतिष्ठा और जीवन की गुणवत्ता से गहराई से जुड़ी हुई है। इसकी शुरुआत हमें अपने घर और आस-पड़ोस से करनी चाहिए, ताकि धीरे-धीरे पूरा देश स्वच्छ बन सके।”
इस अभियान में गेवरा क्षेत्र के विभागाध्यक्षगण (HoDs), अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, छात्र-छात्राएँ एवं सफाईकर्मी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सामूहिक प्रयासों से स्वच्छता का व्यापक संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।
विशेष रूप से इस अवसर पर गेवरा क्षेत्र के “स्वच्छता दूत” लगभग 50 सफाईकर्मचारियों को अंगवस्त्र (गमछा), उपहार, मोमेंटो, पुष्प एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
पूरे कार्यक्रम में अभियान के नोडल अधिकारी श्री विनय मेहता का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्वच्छता के प्रति निरंतर जागरूक एवं प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।
इसके साथ ही गेवरा क्षेत्र द्वारा दिनांक 02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक “स्पेशल कैंपेन 5.0” का आयोजन किया जाएगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

